Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market Today: सुबह 08:10 बजे के आसपास गिफ्ट निफ्टी 68 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 24,318.50 के आसपास कारोबार कर रहा था। ये सेंसेक्स-निफ्टी के लिए अच्छा संकेत है
Stock market news : मध्य पूर्व में तनाव कम होने ने डॉलर गुरुवार को थोड़ा कमज़ोर पड़ा। इसके साथ ही डॉलर इंडेक्स दिसंबर 2006 के बाद से अपनी सबसे लंबी गिरावट की ओर बढ़ता दिखा
Stock Market news : 16 अप्रैल को सेंसेक्स और निफ्टी के बढ़त के साथ खुलने की संभावना है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता से तनाव कम होने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। मध्य-पूर्व में कूटनीतिक प्रयासों से जुड़ी उम्मीदों के बीच सोने की कीमतों में मामूली बढ़त देखने को मिल रही है। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
मार्केट ओवरव्यू
15 अप्रैल को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में जोरदार उछाल देखने को मिला। निफ्टी आसानी से 24,200 के स्तर के ऊपर बंद हुआ। यह तेज़ी अमेरिका और ईरान के बीच फिर से शुरू हुई शांति वार्ता को लेकर बनी उम्मीदों के चलते भू-राजनीतिक चिंताओं में आई कमी की वजह से आई,जिसके परिणामस्वरूप कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई।
बाज़ार बंद होने पर सेंसेक्स 1,263.67 अंक या 1.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,111.24 पर और निफ्टी 388.65 अंक या 1.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,231.30 पर सेटल हुआ
गिफ्ट निफ्टी
सुबह 08:10 बजे के आसपास गिफ्ट निफ्टी 68 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 24,318.50 के आसपास कारोबार कर रहा था। ये सेंसेक्स-निफ्टी के लिए अच्छा संकेत है।
एशियाई बाजार
एशियाई शेयर बाज़ारों में भी तेजी देखने को मिल रही है। गिफ्ट निफ्टी 68 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 24,318.50 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं,जापान के निक्केई में 2.52 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। हालांकि,स्ट्रेट टाइम्स 0.26 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। हैंग सेंग में 1.32 फीसदी और ताइवानी बाजार में 0.38 फीसदी की तेजी दिख रही है। कोस्पी तो करीब 2.04 फीसदी भाग गया है। वहीं,शांघाई कंपोजिट में 0.48 फीसदी की तेजी नजर आ रही है।
अमेरिकी बाजार
वॉल स्ट्रीट पर नजर डालें तो बेंचमार्क S&P 500 और टेक-हैवी Nasdaq Composite बुधवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। Nasdaq ने 29 अक्टूबर के बाद पहली बार रिकॉर्ड स्तर पर क्लोजिंग की और सॉफ्टवेयर स्टॉक्स तथा बड़े टेक्नोलॉजी सेक्टर से मिले बूस्ट की मदद से इंट्राडे में भी कुछ समय के लिए रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ।
कल डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 72.27 अंक या 0.15% गिरकर 48,463.72 पर आ गया, S&P 500 इंडेक्स 55.57 अंक या 0.80% बढ़कर 7,022.95 पर पहुंच गया और Nasdaq Composite 376.93 अंक या 1.60% बढ़कर 24,016.02 पर बंद हुआ। Nasdaq ने नवंबर 2021 के बाद पहली बार लगातार 11 सत्रों में तेजी का सिलसिला भी कायम रखा।
मध्य पूर्व में तनाव कम होने ने डॉलर गुरुवार को थोड़ा कमज़ोर पड़ा। इसके साथ ही डॉलर इंडेक्स दिसंबर 2006 के बाद से अपनी सबसे लंबी गिरावट की ओर बढ़ता दिखा। बता दें कि मिडिल ईस्ट संघर्ष के दौरान डॉलर एक सुरक्षित ठिकाने के तौर पर उभरा था। फिलहाल US डॉलर इंडेक्स 98.02 पर दिख रहा है।
US बॉन्ड यील्ड
बेंच मार्क 10-ईयर बॉन्ड पर मिलने वाला यील्ड एक बेसिस प्वाइंट गिरकर 4.27% पर आ गया। तेल की कीमतों में गिरावट से महंगाई बढ़ने का जोखिम कम हो गया है। वहीं, 2 ईयर की ट्रेजरी यील्ड 3.74% पर आ गई है।
एशियन करेंसी
गुरुवार को शुरुआती कारोबार में थाई बहत की अगुवाई में ज़्यादातर एशियाई मुद्राएं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मज़बूत हुई हैं। मलेशियाई रिंगिट,सिंगापुर डॉलर,जापानी येन और फ़िलिपीनी पेसो ने भी बढ़त हासिल की है। जबकि चीनी रेनमिनबी और इंडोनेशियाई रुपिया पीछे रह गए हैं।
विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी
15 अप्रैल को विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) शुद्ध खरीदार के रूप में उभरे,जिन्होंने 666 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) शुद्ध विक्रेता बन गए और उन्होंने 568 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए।
2 हफ्ते के लिए सीजफायर बढ़ाने पर विचार, पीस टॉक का दूसरा दौर शुरू करने की कोशिश
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर 2 हफ्ते के लिए बढ़ सकता है। ब्लूमबर्ग और AP की खबरों के मुताबिक दोनों पक्ष इस पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, इन खबरों का अमेरिका ने किया खंडन। इस बीच दूसरे राउंड की पीस टॉक को शुरू कराने के मकसद से फील्ड मार्शल असीम मुनीर की अगुवाई में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल तेहरान पहुंचा है। इधर ईरान का बड़ा बयान आया है। इसमें कहा गया है कि अगर US नाकेबंदी जारी रही तो ईरानी सेना फारस की खाड़ी,ओमान और लाल सागर बंद कर देगी।
बाजार के लिए अच्छे संकेत
सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार के लिए अच्छे संकेत हैं। FIIs की कैश में खरीदारी और वायदा में शॉर्ट कवरिंग हुई है। गिफ्ट निफ्टी में 100 प्वाइंट से ज्यादा की बढ़तहै। एशिया में भी तेजी है। डाओ फ्यूचर्स ऊपर दिख रहा है। वहीं अमेरिका में अच्छी तेजी के साथ नैस्डैक और S&P 500 रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे हैं। क्रूड के भाव भी 94 डॉलर के करीब स्थिर दिख रहे हैं।
7.25% बढ़ा ICICI GI का मुनाफा, HDB फाइनेंशियल का प्रॉफिट 41% बढ़ा
चौथी तिमाही में ICICI लोम्बार्ड का मुनाफा 7.25 फीसदी बढ़ा है। इसके ग्रॉस प्रीमियम में 17% की बढ़त दिखी है। वहीं HDB Financial का प्रॉफिट 41% बढ़ा है। इसकी ब्याज से होने वाली कमाई में 22% की ग्रोथ दिखी है। तिमाही आधार पर नेट इंटरेस्ट मार्जिन में 14 बेसिस प्वाइंट का सुधार दिखा है।
विप्रो, HDFC लाइफ के नतीजे आज
नतीजों के लिहाज से आज बड़ा दिन है। निफ्टी की दो कंपनियां विप्रो और HDFC LIFE के रिजल्ट आएंगे। विप्रो की CC आय ग्रोथ 0.5 से 0.8% के बीच रहनी संभव है। कंपनी शेयर बायबैक का भी एलान कर सकती है। साथ ही HDFC AMC और एंजेल वन के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।