Get App

GHV Infra Projects Share Price: कंपनी को मिला ₹815 करोड़ का नया कॉन्ट्रैक्ट, खुलते ही 4% तक चढ़ा शेयर

GHV Infra Projects Share Price: इससे पहले 14 अप्रैल को कंपनी ने जानकारी दी थी कि उसने डक्टर अमेरिकाज इंक के साथ एक EPC कॉन्ट्रैक्ट किया है। इसका मूल्य लगभग 840 करोड़ रुपये है। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 70.41 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 16, 2026 पर 4:34 PM
GHV Infra Projects Share Price: कंपनी को मिला ₹815 करोड़ का नया कॉन्ट्रैक्ट, खुलते ही 4% तक चढ़ा शेयर
GHV Infra Projects को मिले नए कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंस्ट्रक्शन 30 महीनों के अंदर पूरा किया जाना है।

GHV इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के शेयरों में 16 अप्रैल को सुबह के कारोबार में तेजी है। BSE पर शेयर पिछले बंद भाव से 4 प्रतिशत बढ़त के साथ खुला और 327.90 रुपये के हाई तक गया। बाद में शेयर फ्लैट नोट पर 315.65 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसने APCO Infratech Private Limited के साथ एक कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रैक्ट किया है। यह महाराष्ट्र में रोड बनाने और अन्य कई सिविल कामों के लिए है। कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू 815 करोड़ रुपये है। कंस्ट्रक्शन 30 महीनों के अंदर पूरा किया जाना है।

एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया कि यह एक EPC (इंजीनियरिंग, खरीद और कंस्ट्रक्शन) कॉन्ट्रैक्ट है। साथ ही यह ट्रांजेक्शन रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन नहीं है। इससे पहले 14 अप्रैल को कंपनी ने जानकारी दी थी कि उसने डक्टर अमेरिकाज इंक के साथ एक EPC कॉन्ट्रैक्ट किया है। यह वर्साय, ओहियो, USA में स्थित एक रिन्यूएबल नेचुरल गैस (RNG) और फर्टिलाइजर प्रोजेक्ट (DUCTOR RNG प्रोजेक्ट– “DRAKE”) को पूरा करने के लिए है।

इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत प्रोजेक्ट फैसिलिटी विकसित करने के लिए डिजाइन, इंजीनियरिंग, खरीद, कंस्ट्रक्शन, इंस्टॉलेशन, कमीशनिंग, टेस्टिंग और संबंधित सेवाएं शामिल हैं। इस कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू EPC कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार, इसका मूल्य लगभग 840 करोड़ रुपये है। प्रोजेक्ट को पूरा करने की अवधि लगभग 24 महीने है।

GHV Infra Projects का शेयर एक साल में 300 प्रतिशत मजबूत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें