गिफ्ट निफ्टी 160 अंकों की गिरावट, एशियाई बाजारों की मिली-जुली चाल, डॉलर और बॉन्ड यील्ड में दबाव

गिफ्ट NIFTY 161.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 39,814.48 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.15 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.28 फीसदी चढ़कर 17,684.59 के स्तर पर कारोबार कर रहा

अपडेटेड Jan 27, 2025 पर 10:24 AM
Story continues below Advertisement
डॉलर इंडेक्स का भाव 108 के नीचे फिसला है। डॉलर इंडेक्स नवंबर 2023 के बाद एक हफ्ते में सबसे ज्यादा गिरा है।

बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। Nvidia, टेस्ला ने नैस्डेक पर दबाव बनाया । गिफ्ट निफ्टी 160 प्वाइंट से ज्यादा कमजोर कामकाज कर रहा है। डाओ फ्यूचर्स भी डेढ़ सौ प्वाइंट से ज्यादा नीचे फिसला है। शुक्रवार को भी अमेरिका में करीब आधे परसेंट की गिरावट रही।

ट्रंप ने लगाया टैरिफ

कोलंबिया से इंपोर्ट होने वाले सामान पर 25% टैरिफ लगाया है। टैरिफ को बढ़ाकर 50% तक करने की योजना है। ऑयल, सोना, कॉफी, फूलों का इंपोर्ट होता है। कोलंबिया के सभी सरकारी अधिकारियों पर यात्रा प्रतिबंध है। तत्काल वीजा रद्द करने का भी आदेश दिया गया। कोलंबिया के निर्वासित प्रवासियों को न लेने के बाद टैरिफ बढ़ा है।


कोलंबिया का US को जवाब

US से इंपोर्ट होने वाली सभी चीजों पर 25% टैरिफ बढ़ाएगा। प्रवासियों को बेड़ियों और हथकड़ियों में भेजे जाने पर नाराज है। राष्ट्रपति के विमानों से प्रवासियों को वापस लाने की पेशकश किया। अमेरिका से हर मुद्दे पर बातचीत के लिए कोलंबिया तैयार किया।

इस हफ्ते आएंगे नतीजे

आज AT&T, SoFi टेक के तिमाही नतीजे आएंगे। कल बोइंग, लॉकहीड मार्टिन के तिमाही नतीजे आएंगे । मंगलवार को स्टारबक्स, जनरल मोटर्स के तिमाही नतीजे आएगे। कल ही रॉयल कैरेबियन क्रूज भी तिमाही नतीजे पेश करेगा। बुधवार को माइक्रोसॉफ्ट और मेटा तिमाही नतीजे पेश करेंगे। टेस्ला, ASML, T-मोबाइल, IBM भी नतीजे पेश करेंगे। गुरुवार को एप्पल, वीजा, मास्टरकार्ड नतीजे पेश करेंगे। शेल, कॉमकास्ट, ब्लैकस्टोन, UPS के भी नतीजे आएंगे। शुक्रवार को एक्सॉन और शेवरॉन तिमाही नतीजे पेश करेंगे । नोवार्टिस, AbbVie, कोलगेट-पामोलिव भी नतीजे पेश करेंगे।

US के जरूरी आंकड़े

आज नए घरों की बिक्री के आंकड़े आएंगे। कल कंज्यूमर कॉन्फिडेंस के आंकड़े आएंगे। बुधवार को फेड ब्याज दरों पर फैसला लेगा। रिटेल इन्वेंटरी के आंकड़े भी बुधवार को आएंगे। गुरुवार को GDP, इनिशियल जॉबलेस क्लेम के आंकड़े है। शुक्रवार को महंगाई दर के आंकड़े आएंगे। फेड गवर्नर मिशेल बोमन शुक्रवार को भाषण देंगी।

डॉलर और बॉन्ड यील्ड

डॉलर इंडेक्स का भाव 108 के नीचे फिसला है। डॉलर इंडेक्स नवंबर 2023 के बाद एक हफ्ते में सबसे ज्यादा गिरा है। अमेरिका की 10 सालों की यील्ड 4.62% पर कायम है।

यूरोप में चुनाव

अलेक्जेंडर लुकाशेंको बेलारूस में जीतने की उम्मीद बढ़ी है। अलेक्जेंडर लुकाशेंको 1994 से सत्ता में काबिज हैं। बेलारूस में अधिकांश विपक्षी नेता या तो जेल में या निर्वासित है। एलन मस्क ने जर्मनी में AfD पार्टी की समर्थन किया। ओपिनियन पोल में AfD पार्टी को दूसरे पायदन पर है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 161.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 39,814.48 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.15 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.28 फीसदी चढ़कर 17,684.59 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.90 फीसदी की बढ़त के साथ 20,247.45 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 3,262.36 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।