भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को पॉजिटिव नोट पर खुल सकते हैं। वॉल स्ट्रीट पर रात भर की मजबूत बढ़त, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से होने वाली कमाई में बढ़ोतरी को लेकर उम्मीद और लगातार इंस्टीट्यूशनल इनफ्लो से पॉजिटिव संकेत मिल रहे है। हालांकि, एशियाई बाजारों में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी से बढ़त को कंट्रोल में रखा जा सकता है।
