ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज लिमिटेड (Glenmark Life Sciences Ltd) के शेयर कल वीकली एक्सपायरी के दिन गुरूवार 13 अप्रैल को इंट्राडे ट्रेड में 3 प्रतिशत बढ़ गए। ब्रोकरेज हाउस कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (Kotak Institutional Equities) द्वारा 500 रुपये प्रति शेयर के मूल्य लक्ष्य के साथ स्टॉक पर 'खरीद' कॉल देने के बाद शेयर में तेजी देखने को मिली। बीएसई (BSE) पर बुधवार को बंद भाव 405.15 रुपये के मुकाबले 500 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य 23 प्रतिशत अधिक रहा। ब्रोकरेज हाउस ने आगे कहा कि Glenmark Life Sciences का व्यवसाय पिछले दो वर्षों में अपेक्षाकृत लचीला रहा है। जबकि यह पूरे भारतीय एक्टिव फार्मास्यूटिकल्स इनग्रेडियेंट (API) उद्योग के लिए कठिन रहा है।
ब्रोकरेज हाउस ने कहा कि ग्लेनमार्क लाइफ एपीआई कंपनियों के क्रॉस-सेक्शन में स्थित है। जैसे कि Divi's Laboratories जिसका इसके प्रमुख उत्पादों में पूर्ण प्रभुत्व है। जबकि IOL केमिकल्स और Solara जैसी फर्में जिनके पास सिलेक्टिव बढ़त के साथ बड़े पैमाने पर कमोडिटी युक्त पोर्टफोलियो है।
ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स (Glenmark Pharmaceuticals) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज कई सेक्टर्स में एपीआई बनाने वाली कंपनी है। ये एपीआई उच्च मूल्य वाले हैं।
ये कंपनी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर (gastrointestinal disorders), एंटी-इंफेक्टिव (anti-infectives) और अन्य चिकित्सीय क्षेत्रों के लिए एपीआई बनाती और बेचती है। इस बीच ऐसी मीडिया रिपोर्टें आई हैं जो बताती हैं कि ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स कर्ज चुकाने के लिए ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज में अपनी हिस्सेदारी का एक बड़ा हिस्सा बेचने पर विचार कर रही है।
Glenmark Life Sciences के शेयर गुरूवार 13 अप्रैल को बाजार बंद होने के समय 3.14 प्रतिशत ऊपर या 12.70 रुपये चढ़कर 417.55 रुपये के स्तर पर कारोबार करते नजर आये। कल इस शेयर ने 419 रुपये का उच्च स्तर हिट किया और 409 रुपये का न्यूनतम लेवल भी छुआ। इस शेयर का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 528 रुपये रहा है। जबकि इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 370 रुपये रहा है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)