ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए ग्लेनमार्क लाइफ में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने जा रही है। कंपनी ने आज 10 जुलाई को यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि उसके बोर्ड ने ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज में 7.84 फीसदी हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दे दी है। इस बीच आज NSE पर ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज के शेयर 1.2 फीसदी की गिरावट के साथ 878 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए, जबकि ग्लेनमार्क फार्मा के शेयर 1.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1382 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए।
