ग्लोबल बाजार के साथ जुड़ी चिंताओं की वजह से पिछले साल से ही परेशानी में चल रहे आईटी शेयरों की दिक्कतें अभी भी खत्म नहीं हुई हैं। ग्लोबल माइक्रो स्थितियां अभी भी खराब बनी हुई हैं। ऐसे में एनालिस्ट्स इस सेक्टर को लेकर अभी भी सतर्क नजरिया बनाए हुए हैं। पिछले साल निफ्टी आईटी इंडेक्स में 19 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं इसी अवधि में निफ्टी 50 इंडेक्स में सिर्फ 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
