Global Market: गिफ्ट निफ्टी में फ्लैट कामकाज, एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार, आज कहां रहेगी बाजार की नजर

Global Market: गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा। एशिया में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। वहीं US INDICES भी मिले-जुले रहे। डाओ जोंस 270 प्वाइंट चढ़ा, लेकिन नैस्डैक में गिरावट देखने को मिली। S&P500 फ्लैट, नैस्डेक गिरकर बंद हुआ

अपडेटेड Jan 09, 2026 पर 7:49 AM
Story continues below Advertisement
अक्टूबर में ट्रेड डेफिसिट 2009 के बाद सबसे कम रहा। फार्मा इंपोर्ट्स में तेज गिरावट से गैप घटा। गुड्स-सर्विसेज ट्रेड गैप 39% गिरकर $29.4 बिलियन पर पहुंचा।

Global Market: गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा। एशिया में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। वहीं US INDICES भी मिले-जुले रहे। डाओ जोंस 270 प्वाइंट चढ़ा, लेकिन नैस्डैक में गिरावट देखने को मिली। S&P500 फ्लैट, नैस्डेक गिरकर बंद हुआ। कल रसेल 2000 रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुआ। डिफेंस शेयरों में 1-4% की तेजी देखने को मिली।

खत्म होगा ट्रंप टैरिफ?

अमेरिका का सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुनाएगा। टैरिफ की वैधता पर कोर्ट आज फैसला सुनाएगा।

स्कॉट बेसेंट का बड़ा बयान


अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा सुप्रीम कोर्ट से मिले-जुले फैसले की उम्मीद है। हार हुई तब भी टैरिफ वसूली जारी रहने का भरोसा है। टैरिफ की आजादी जाना नेशनल सिक्योरिटी के लिए गलत होगा। टैरिफ बचाने के लिए सरकार के पास 3 और विकल्प होगा। रिफंड देना पड़ा तो फिस्कल डेफिसिट पर दबाव बढ़ेगा

टैरिफ मामले पर बाजार की राय

टैरिफ रुके तो सरकार दूसरे रास्ते निकालेगी। टैरिफ ब्लॉक हुए तो फिस्कल हालत बिगड़ेगा। अमेरिका में ब्याज दरें ऊपर जा सकते हैं। टैरिफ हटे तो कमाई के लिए अच्छा, इनपुट लागत घटेगी।

अमेरिका का ट्रेड डेफिसिट

अक्टूबर में ट्रेड डेफिसिट 2009 के बाद सबसे कम रहा। फार्मा इंपोर्ट्स में तेज गिरावट से गैप घटा। गुड्स-सर्विसेज ट्रेड गैप 39% गिरकर $29.4 बिलियन पर पहुंचा। महंगाई एडजस्ट करने पर डेफिसिट $63 बिलियन रहा। एडजस्ट डेफिसिट फरवरी 2020 के बाद सबसे कम है। सरकारी शटडाउन की वजह से अक्टूबर का डेटा लेट आया। फार्मा इंपोर्ट्स जुलाई 2022 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचा।

आज कहां रहेगी बाजार की नजर?

दिसंबर का नॉन-फार्म पेरोल शाम 7 बजे आएगा। दिसंबर में करीब 73000 नौकरियां बढ़ने का अनुमान रहा। बेरोजगारी दर 4.6% से घटकर 4.5% हो सकती है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 31.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.95 फीसदी की बढ़त के साथ 51,605.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.06 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.78 फीसदी गिरकर 30,123.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 26,257.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.07 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ 4,107.59 के स्तर पर दिख रहा है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।