Credit Cards

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में मामूली गिरावट, एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

Global Market: गिफ्ट NIFTY 19.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 38,501.08 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.47 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.89 फीसदी चढ़कर 22,245.69 के स्तर पर कारोबार कर रहा

अपडेटेड Jun 17, 2025 पर 9:13 AM
Story continues below Advertisement
रिपब्लिकन ने बिल का अपना मसौदा जारी किया। नए वर्जन में डेट सीलिंग $4 ट्रिलियन से बढ़ाकर $5 ट्रिलियन हुआ।

डॉनल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया TRUTH में बयान के बाद ग्लोबल बाजारों से संकेत कमजोर होने शुरू किया। डाओ फ्यूचर्स करीब 200 प्वाइंट नीचे फिसला। गिफ्ट निफ्टी ने भी बढ़त गंवाई। क्रूड 70 तक फिसलने के बाद एक बार फिर 74 के करीब पहुंचा है। इधर कल अमेरिकी बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव बना। अमेरिकी बाजार कल बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ जोन्स 300 अंक चढ़कर बंद हुआ। टेक शेयरों की तेजी से नैस्डेक बढ़त के साथ बंद हुआ। S&P500 इंडेक्स रिकॉर्ड स्तरों के करीब बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से सपोर्ट मिला। इजरायल-ईरान तनाव जल्द खत्म होने की उम्मीद है। ईरान युद्ध विराम की कोशिश कर रहा है।

जल्द खत्म होगा युद्ध?

तेहरान अमेरिका के साथ तनाव कम करना चाहता है। तेहरान परमाणु मुद्दे पर फिर से बातचीत शुरू करना चाहता है। ईरान ने कतर, सऊदी अरब और ओमान के जरिए संदेश दिया।


ईरान का बड़ा बयान

अमेरिका के साथ परमाणु मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार किया। जब तक US इजरायल के साथ हमलों में शामिल नहीं होता तब तक बातचीत को तैयार रहे।

इजरायल-ईरान जंग

दोनों देश अब भी मिसाइल और ड्रोन से हमले कर रहे हैं। एक इजरायली मिसाइल ईरान के सरकारी टीवी स्टेशन पर गिरी है। लाइव प्रसारण के दौरान इजरायली मिसाइल गिरी।

इजरायल का बड़ा बयान

खामेनेई को हटाए जाने की संभावना से इनकार नहीं। खामेनेई को हटाने से संघर्ष खत्म होगा, बढ़ेगा नहीं। इजरायल-ईरान युद्ध पर ट्रंप ने कहा कि ईरान पर परमाणु डील पर अब साइन कर देना चाहिए। रिवोल्यूशनरी गार्ड्स बिना रुके इजरायल पर हमला करेंगे।

बाजार पर जानकारों की राय

क्रूड की कीमतों मे उछाल से अमेरिका में महंगाई बढ़ सकती है। महंगाई बढ़ी तो अप्रैल के निचले स्तरों तक S&P 500 इंडेक्स गिर सकता है। जेपी मॉर्गन ने कहा कि किसी भी तरह की गिरावट खरीदारी का मौका होगा। क्वांटम स्ट्रैटेजी का कहना है कि बाजार की खामोशी को स्थायी शांति न समझें।

ट्रंप टैक्स बिल की क्या है स्थिति?

रिपब्लिकन ने बिल का अपना मसौदा जारी किया। नए वर्जन में डेट सीलिंग $4 ट्रिलियन से बढ़ाकर $5 ट्रिलियन हुआ। डेट सीलिंग में बढ़ोतरी को हाउस की मंजूरी मिली। EV के लिए $7,500 का टैक्स क्रेडिट खत्म करने का प्रस्ताव है। विंड और सोलर एनर्जी पर भी टैक्स क्रेडिट खत्म करने का प्रस्ताव है। अगले हफ्ते बिल को सिनेट में वोटिंग के लिए रखने की योजना है। सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग के लिए निवेश क्रेडिट बढ़ाने का प्रस्ताव है। अस्थाई रूप से निवेश को बढ़ाकर 30% करने का प्रस्ताव है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 19.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 38,501.08 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.47 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.89 फीसदी चढ़कर 22,245.69 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 23,997.38 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.34 फीसदी की बढ़त कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 3,381.81 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।