Global Market: चीन पर ट्रंप का U TURN। 100% टैरिफ के लगाने के एलान के बाद पलटी मारी और कहा अमेरिका, चीन की मदद करना चाहता है । चीन को परेशानी में डालने का इरादा नहीं है। चिंता की बात नहीं जल्द सब कुछ ठीक होगा। ट्रंप के बयान से ग्लोबल बाजारों का मूड सुधर रहा है। डाओ फ्यूचर्स में करीब 400 प्वाइंट की तेजी आई। गिफ्ट NIFTY 129.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। हालांकि एशिया में दबाव कायम है। इधर शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में कोहराम मचा। 2 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप साफ हुआ। क्रिप्टो में भी एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट दिखी।
शुक्रवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। 6 महीने में सबसे ज्यादा गिरावट दिखी। बाजार में US-चीन के संबंधों पर चिंता है। डोनल्ड ट्रंप के चीन पर पोस्ट से दबाव बना। 2 लाख करोड़ डॉलर का मार्केट कैप साफ हुआ।
चीन के साथ संबंध लगातार बिगड़ रहे हैं। चीन हर चीज के एक्सपोर्ट पर अपना नियंत्रण चाहता है। चीन रेयर अर्थ मिनिरल के एक्सपोर्ट पर कंट्रोल चाहता है। दो सप्ताह बाद दक्षिण कोरिया में शी जिनपिंग से मिलना था। लेकिन अब शी जिनपिंग से मिलने की कोई वजह नहीं। चीन के प्रोडक्ट पर 100% का टैरिफ लगा सकते हैं। 1 नवंबर से नए टैरिफ की नई दरें लागू हो सकती हैं. औसतन चीन पर अभी 40% का टैरिफ लगता है।
चीन पर ट्रंप का 'यू-टर्न'
चीन पर ट्रंप का U TURN। 100% टैरिफ के लगाने के एलान के बाद पलटी मारी और कहा अमेरिका, चीन की मदद करना चाहता है । चीन को परेशानी में डालने का इरादा नहीं है। चिंता की बात नहीं जल्द सब कुछ ठीक होगा।
रेयर अर्थ एक्सपोर्ट पर कंट्रोल इंटरनेशनल कानूनों को मुताबिक रही। एक्सपोर्ट पर कंट्रोल का उद्देश्य पूरे सिस्टम को मजबूत करना। विश्व शांति और रीजनल स्थिरता भी हमारा उद्देश्य है
कंट्रोल का मतलब ये नहीं है कि उस पर प्रतिबंध है जबकि अमेरिका का दोहरे मापदंड अपनाना ठीक नहीं है।
चीनी कॉमर्स मंत्री ने अपने बयान में कहा कि विदेशी कंपनियों को एक्सपोर्ट के लिए लाइसेंस जरूरी है। प्रोडेक्ट में रेयर अर्थ का इस्तेमाल तो लाइसेंस जरूरी है। प्रोडक्ट में 0.1% से ज्यादा इस्तेमाल पर लाइसेंस जरूरी है।
ट्रंप के चीन पर पोस्ट से बाजार में गिरावट देखने को मिली। बिटकॉइन एक दिन में 12% से ज्यादा गिरा।
हालात में सुधार के कोई संकेत नहीं। ट्रंप ने कहा कि सैनिकों को 15 अक्टूबर को सैलरी मिलेगी। सैलरी के लिए R&D फंड का इस्तेमाल होगा। R&D फंड में $8 बिलियन पड़े हुए हैं। पिछले हफ्ते 2.50 लाख कर्मचारियों को तय वेतन नहीं मिला। शटडाउन जारी रहा तो 20 लाख कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलेगा।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 129.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.02 फीसदी की गिरावट के साथ 48,088.80 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 1.07 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.63 फीसदी गिरावट 26,858.24 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 3.64 फीसदी की गिरावट के साथ 25,366.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.64 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 1.30 फीसदी की बढ़त के साथ 3,846.25 के स्तर पर दिख रहा है।