Global Market: गिफ्ट निफ्टी में गिरावट, एशियाई बाजारों में दबाव, नैस्डैक 1% लुढ़का

गिफ्ट NIFTY 6.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.12 फीसदी की गिरावट के साथ 38,345.99 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में मामूली बढ़त देखने को मिली। ताइवान का बाजार 0.98 फीसदी गिरकर 23,344.59 के स्तर पर कारोबार कर रहा

अपडेटेड Feb 25, 2025 पर 8:24 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
US कंज्यूमर कॉन्फिडेंस के आंकड़े आज आएंगे. एप्पल के शेयरहोल्डर्स की बैठक आज होगी।

गिफ्ट निफ्टी में गिरावट देखने को मिल रही है।  एशियाई बजारों में गिरावट रही। कल अमेरिकी बाजार ऊपरी स्तरों से फिसले है। डाओ दिन के ऊपरी स्तर से करीब 250 प्वॉइंट लुढ़का है। वहीं नैस्डैक में एक परसेंट से ज्यादा की तेज गिरावट आई।बाजार पर शुक्रवार का दबाव सोमवार को भी दिखा। टेक शेयरों में दबाव से S&P500, नैस्डेक गिरकर बंद हुए। नतीजों से पहले NVIDIA का शेयर कल 3% गिरा। NVIDIA का शेयर एक महीने में 9% गिरा। 7 बड़े टेक शेयरों में हेज फंड्स की खरीदारी घटी। हेज फंड्स की खरीदारी अप्रैल 2023 के बाद सबसे कम रहा।

ट्रंप, टैरिफ और टेंशन

डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि कनाडा, मैक्सिको पर टैरिफ लगेगा। दोनों देशों से इंपोर्ट पर टैरिफ लगेगा। 4 मार्च तक दोनों देशों के टैरिफ रोक लगी थी। इस बीच अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि टैरिफ की दर अभी तक तय नहीं है। अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ लगना तय है।


इस बीच कनाडा के विदेश मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कनाडा में फेंटानिल का एक्सपोर्ट US है। US से बंदूकें, प्रवासी भी कनाडा आते हैं। US के खिलाफ सभी सहयोगियों को साथ आना चाहिए। जवाबी कदम उठाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

अलीबाबा में गिरावट

अमेरिका कल कंपनी का शेयर 10% गिरा। अक्टूबर 2022 के बाद शेयर में सबसे बड़ी गिरावट आई। नैस्डेक गोल्डन ड्रैगन चाइना इंडेक्स 5.2% गिरा। ट्रंप ने फॉरेन इन्वेस्टमेंट की कमिटी को निर्देश दिया। US के स्ट्रैटेजिक सेक्टर में चीनी प्रोडक्ट इस्तेमाल घटे। कंपनी की AI इंफ्रा पर $53 बिलयन खर्च करने की योजना है। अगले 3 साल में $53 बिलयन खर्च करने की योजना है।

एप्पल का बड़ा एलान

अमेरिका में कंपनी $500 बिलियन खर्च करेगी। कंपनी अगले 4 साल में $500 बिलियन खर्च करेगी। कंपनी ह्यूस्टन में सर्वर का एक नया प्लांट लगाएगी। कंपनी अगले 4 साल में 20000 लोगों को नौकरी देगी। ट्रंप ने कहा कि कंपनी टैरिफ नहीं देना चाहती इस लिए निवेश कर रही है।

आज कहां रहेगी नजर?

US कंज्यूमर कॉन्फिडेंस के आंकड़े आज आएंगे. एप्पल के शेयरहोल्डर्स की बैठक आज होगी। आज अमेरिकी फेड के 3 अधिकारी भाषण देंगे।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 6.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.12 फीसदी की गिरावट के साथ 38,345.99 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में मामूली बढ़त देखने को मिली। ताइवान का बाजार 0.98 फीसदी गिरकर 23,344.59 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.66 फीसदी की गिरकर के साथ 22,960.15 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 3,358.70 के स्तर पर दिख रहा है।

Stock Market Live Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकता है भारतीय बाजार की शुरुआत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।