Global market : दो दिनों की बंपर तेजी के बाद आज बाजार की सुस्त शुरूआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में मामूली तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। एशियाई बाजारों में भी मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। इधर नॉन फॉर्म पेरोल आकंड़ों से पहले अमेरिकी बाजार कल बिल्कुल फ्लैट बंद हुए। डाओ जोन्स 79 अंक चढ़कर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डेक और S&P500 इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ बंद हुए थे। मई में चीन का एक्सपोर्ट 6 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। इस बीच ECB ने 5 साल बाद ब्याज दरें घटाई हैं। बाजार को US में दरें घटने की उम्मीद हैं।
