Global Market: गिफ्ट निफ्टी फ्लैट, एशिया में हरियाली, अमेरिका में बढ़ी महंगाई

गिफ्ट NIFTY 20.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.26 फीसदी की बढ़त के साथ 39,462.28 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.13 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.27 फीसदी चढ़कर 23,352.89 के स्तर पर कारोबार कर रहा

अपडेटेड Feb 13, 2025 पर 9:34 AM
Story continues below Advertisement
फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि 2% महंगाई दर का लक्ष्य हासिल करना बाकी है।

गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा है। एशिया में हरियाली है। डाओ फ्यूचर्स भी ऊपर नजर आ रहा है। कल अनुमान से ज्यादा रिटेल महंगाई के आंकड़ों के बावजूद अमेरिकी बाजारों में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी दिखी।

अमेरिकी बाजारों का हाल

अमेरिकी बाजार कल मिले जुले बंद हुए। दिन के निचले स्तरों सें बाजार में रिकवरी आई। डाओ, S&P500 इंडेक्स लाल निशान में बंद हुआ । नैस्डेक कल हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। आज US के PPI, जॉबलेस क्लेम के आंकड़े आएंगे।


अमेरिका में बढ़ी महंगाई

अमेरिका में जनवरी महीने के दौरान रिटेल महंगाई अनुमान से ज्यादा रही। मासिक आधार पर यह 0.3% के मुकाबले 0.5% रही। अप्रैल 2023 के बाद यहां महंगाई में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है।US की जनवरी में कोर महंगाई दर महीने दर महीने आधार पर 0.5% पर रही है जबकि सालाना आधार पर जनवरी में कोर महंगाई दर 3.3% पर रहा।

क्या बोले जेरोम पॉवेल?

फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि 2% महंगाई दर का लक्ष्य हासिल करना बाकी है। महंगाई के लक्ष्य के करीब हैं. जोखिमों, अनिश्चितताओं से निपटने के लिए नीति सही है। लेबर मार्केट कमजोर हुआ तब रुख में नरमी संभव है । उन्होंने कहा कि फेड अर्थव्यवस्था के हालात को देखते हुए फैसले लेता है। ब्याज दरों में कटौती की कोई जल्दबाजी नहीं है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 20.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.26 फीसदी की बढ़त के साथ 39,462.28 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.13 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.27 फीसदी चढ़कर 23,352.89 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.56 फीसदी की बढ़त के साथ 22,198.86 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.06 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 3,342.22 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।