Get App

Global market : गिफ्ट निफ्टी फ्लैट, एशियाई बाजारों पर दबाव, कल मिलेजुले बंद हुए थे अमेरिका के बाजार

Global market : नैस्डेक में इस हफ्ते 3 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। नैस्डेक में इस हफ्ते चारों दिन तेजी का कारोबार देखने को मिला। AI से जुड़ी कंपनी ब्रॉडकॉम में कल 12.2 फीसदी की जबरदस्त तेजी रही। दूसरी तिमाही में ब्रॉडकॉम की आय उम्मीद से बेहतर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 14, 2024 पर 8:55 AM
Global market : गिफ्ट निफ्टी फ्लैट, एशियाई बाजारों पर दबाव, कल मिलेजुले बंद हुए थे अमेरिका के बाजार
Global market: जी 7 सदस्य देश फ्रीज की गई रूसी संपत्तियों से होने वाले मुनाफे का इस्तेमाल करके यूक्रेन को 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर प्रदान करने के लिए सहमत हो गए हैं

Global market : ग्लोबल मार्केट से आज बाजार की आज सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजारों में भी दबाव देखने को मिल रहा है। इधर अमेरिका में S&P 500 और नैस्डैक लगातार चौथे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए थे। लेकिन डाओ में दिखी सुस्ती दिखी थी। नतीजों के बाद एडोब (adobe) में 15 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी।

अमेरिकी बाजारों से संकेत

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में मिलाजुला कारोबार हुआ। DOW 65 प्वाइंट की गिरावट के साथ 38647 पर बंद हुआ। वहीं, S&P 500 और नैस्डेक में करीब 0.25 फीसदी की तेजी रही। नैस्डेक में इस हफ्ते 3 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। नैस्डेक में इस हफ्ते चारों दिन तेजी का कारोबार देखने को मिला। AI से जुड़ी कंपनी ब्रॉडकॉम में कल 12.2 फीसदी की जबरदस्त तेजी रही। दूसरी तिमाही में ब्रॉडकॉम की आय उम्मीद से बेहतर रही है। गाइडेंस बढ़ाने से एडोब में 15 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। टेस्ला शेयरहोल्‍डर्स ने एलन मस्‍क के सालाना पैकेज को मंजूरी दे दी है। अब एलन मस्‍क का सालाना पैकेज 5600 करोड़ डॉलर का होगा।

तेजी में एडोब

सब समाचार

+ और भी पढ़ें