Global Market:गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, एशियाई बाजारों में तेजी, सोयाबीन को लेकर US-चीन में तनातनी

Global Market: गिफ्ट NIFTY 117.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.60 फीसदी की बढ़त के साथ 47,595.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.30 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.08 फीसदी चढ़कर 27,082.06 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Oct 15, 2025 पर 10:18 AM
Story continues below Advertisement
सितंबर की बैठक के बाद हालात नहीं बदले। छंटनी से देश में बेरोजगारी बढ़ेगी। शटडाउन के बीच निजी आंकड़ों पर नजर है।

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में 117 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है। एशिया और डाओ फ्यूचर्स भी मजबूत हुआ। वहीं US INDICES कल मिले जुले रहे। डाओ जोंस 200 प्वाइंट चढ़ा, लेकिन S&P और नैस्डैक में नरमी आई।

अमेरिकी बाजारों का हाल

अमेरिकी बाजार कल मिले जुले बंद हुए । ट्रेड टेंशन का बाजार पर असर दिखा। डाओ में 900 अंकों का उतार-चढ़ाव दिखा। डाओ जोंस 200 अंक चढ़कर बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों के नतीजों से डाओं में रिकवरी आई। S&P500, नैस्डेक निचले स्तरों से रिकवर हुए।


बैंकों के तिमाही नतीजे

Goldman Sachs के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे । Goldman Sachs के कोर कारोबार से निराशा हुई। जेपी मॉर्गन ने भी अनुमान से अच्छे नतीजे पेश किए। जेपी मॉर्गन का कहना है कि संभावित अशांति की तैयारी कर रहे हैं। वेल्स फारगो के शेयर अच्छे गाइडेंस से 7% चढ़ा ।

ट्रंप के निशाने पर चीन

ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने चीन पर निशाना साधा। चीन जानबूझकर सोयाबीन नहीं खरीद रहा है। आर्थिक नुकसान पहुंचने की कोशिश कर रहा है। कुकिंग ऑयल कारोबार खत्म करने पर विचार कर रहा। दूसरी चीजों से कारोबार खत्म करने पर विचार कर रहा। सस्ते कुकिंग ऑयल का इंपोर्ट 2024 के बाद सबसे ज्यादा है। यूज्ज कुकिंग ऑयल का इस्तेमाल रिन्यूएबल डीजल में होता है।

चीन पर बोले जेमीसन ग्रीर

1 नवंबर से चीन पर 100% अतिरिक्त टैरिफ संभव है। टैरिफ इस बात पर निर्भर करेगा कि चीन आगे क्या करता है। चीनी ही अपने काम से स्थिति को और बिगाड़ रहा है। ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात अभी भी तय है। लेकिन सब कुछ बदलते हालात पर निर्भर करेगा। दोनों देशों के अधिकारियों ने सोमवार को बात की।

क्या बोले जेरोम पॉवेल?

सितंबर की बैठक के बाद हालात नहीं बदले। छंटनी से देश में बेरोजगारी बढ़ेगी। शटडाउन के बीच निजी आंकड़ों पर नजर है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 117.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.60 फीसदी की बढ़त के साथ 47,595.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.30 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.08 फीसदी चढ़कर 27,082.06 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.28 फीसदी की बढ़त के साथ 25,770.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 2.07 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 3,869.25 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।