Global Market: गिफ्ट निफ्टी में 150 अंकों की तेजी, एशिया बाजार में भी रौनक, क्रूड में तेजी

गिफ्ट NIFTY 137.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 38,551.96 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.84 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 2.10 फीसदी चढ़कर 22,988.44 के स्तर पर कारोबार कर रहा

अपडेटेड Jan 16, 2025 पर 8:21 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अमेरिका में अनुमान से महंगाई कम रही । साल-दर-साल आधार पर दिसंबर में CPI 2.9% पर रहा जबकि इसके 2.9% पर रहने का अनुमान लगाया गया था।

गिफ्ट निफ्टी में करीब 150 प्वाइंट की तेजी आई। एशिया में भी रौनक देखने को मिल रही है। अनुमान के हिसाब से ही रिटेल महंगाई के आंकड़ों से कल अमेरिका में ढ़ाई परसेंट तक की तूफानी तेजी रही। डाओ जोन्स 703 अंक चढ़कर बंद हुआ। US में चुनावों के बाद डाओ का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा। बड़ी टेक कंपनियों में तेजी से नैस्डेक में तेजी आई।

महंगाई के मोर्चे पर राहत

अमेरिका में अनुमान से महंगाई कम रही । साल-दर-साल आधार पर दिसंबर में CPI 2.9% पर रहा जबकि इसके 2.9% पर रहने का अनुमान लगाया गया था।। वहीं महीने दर महीने आधार पर दिसंबर में CPI 0.4% पर रहा जबकि इसके 0.3% पर रहने का अनुमान लगाया गया था। वहीं कोर CPI दर 3.2% पर रहा जबकि इसके 3.3% पर रहने का अनुमान था।

डॉलर की बदली चाल


डॉलर इंडेक्स का भाव 109.10 तक गिरा है। इस बीच यूएस की 30 साल की बॉन्ड यील्ड 4.88 पर आ गई है जबकि 10 साल की यील्ड 4.66 फीसदी पर रही है।

क्रूड में लगी आग?

रूस पर अमेरिकी पाबंदी की आशंका से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। कच्चा तेल 5 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा। ब्रेंट ढाई परसेंट उछलकर 82 डॉलर के पार निकला है। वहीं WTI का भाव 80 डॉलर के पार निकला है। अमेरिका में इन्वेंटरी घटने से क्रूड में तेजी आई है। डॉलर में कमजोरी से भी सपोर्ट मिल रहा है। इजरायल और हमास के बीच सीजफायर पर बनी सहमति से भी खास फायदे की उम्मीद नहीं है।

Q4 में बैंकों का प्रदर्शन कैसा रहा?

Goldman Sachs ने अनुमान से अच्छे नतीजे पेश किए। इन्वेस्टमेंट बैंकिंग और AMC कारोबार का प्रदर्शन अच्छा रहा। वहीं जेपी मॉर्गन ने अमेरिका में इस तिमाही इतिहास रचा है। जेपी मॉर्गन 50 बिलियन डॉलर सालाना लाभ कमाने वाला पहला बैंक बना है। इस बीच लगात घटाने के उपाय वेल्स फ़ार्गो के लिए अच्छे रहे। कंपनी का लागत घटने से वेल्स फ़ार्गो का मुनाफा बढ़ा है। सिटी ग्रुप ने अनुमान से अच्छे नतीजे पेश किए है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 137.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 38,551.96 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.84 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 2.10 फीसदी चढ़कर 22,988.44 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.47 फीसदी की बढ़त के साथ 19,567.99 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.30 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.83 फीसदी की बढ़त के साथ 3,253.82 के स्तर पर दिख रहा है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।