Get App

Global Market: हफ्ते के पहले दिन ग्लोबल संकेत मिलेजुले, SGX NIFTY में 40 अंकों की बढ़त

हफ्ते के पहले दिन ग्लोबल संकेत मिलेजुले नजर आ रहे है। DOW FUTURES में 300 अंकों का उछाल देखने को मिल रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 28, 2021 पर 10:25 AM
Global Market: हफ्ते के पहले दिन ग्लोबल संकेत मिलेजुले, SGX NIFTY में 40 अंकों की बढ़त

हफ्ते के पहले दिन ग्लोबल संकेत मिलेजुले नजर आ रहे है।  DOW FUTURES में 300 अंकों का उछाल देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को S&P 500 ने फिर नया रिकॉर्ड स्तर छुआ था लेकिन इधर एशिया और SGX NIFTY पर शुरुआती दबाव देखने को मिल रहा है।

विदेशी बाजार के संकेत

शुक्रवार को Dow 237 अंक चढ़कर बंद हुआ था। वहीं S&P 500 ने फिर नया रिकॉर्ड स्तर छुआ। हालांकि Nasdaq की सपाट क्लोजिंग रही।  10 साल की US बॉन्ड यील्ड 1.52 फीसदी के पास रही। OPEC+ बैठक से पहले ब्रेंट क्रूड 76 डॉलर के पार निकल गया। 1 जुलाई को  OPEC+ देशों की बैठक होगी। इस हफ्ते US में जून जॉब्स रिपोर्ट पर नजर रहेगी ।

इधर TESLA को झटका लगा है।  चीन ने 2.85 लाख EVs को रिकॉल किया है। Cruise Control में गड़बड़ी से  गाड़ियां रिकॉल की गई है। UK ने क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज Binance पर रोक लगाई है। मनी लॉन्डरिंग औ फ्रॉड के चलते ये रोक लगाई गई है। Australia ने Sydney में लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं बांग्लादेश ने भी शुक्रवार को लॉकडाउन की घोषणा की है। Q2 नतीजों की इस हफ्ते से शुरुआत होगी।


एशियाई बाजार

एशियाई बाजार कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।   SGX NIFTY 37.50 अंक ऊपर नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.28 फीसदी की गिरावट  के साथ 28,984.93 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.33 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 17,563.72 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग का बाजार आज बंद है। वहीं, कोस्पी में 0.14  फीसदी की गिरावट दिख रही है। हालांकि शंघाई कम्पोजिट में0.11  अंक की  बढ़त दिखा रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.


 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें