Get App

Global market : US बाजार अच्छी खरीदारी के दम पर बियर मार्केट के बाहर, रूसी सोने पर भी लग सकता है प्रतिबंध

आज एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY 200 अंक ऊपर दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.05 फीसदी बढ़त के साथ 26768.77 के आसपास दिख रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 27, 2022 पर 8:59 AM
Global market : US बाजार अच्छी खरीदारी के दम पर बियर मार्केट के बाहर, रूसी सोने पर भी लग सकता है प्रतिबंध
US में इस हफ्ते अहम आंकड़े आने वाले हैं। US में प्रति व्यक्ति कंजम्पशन खर्च और घरों की बिक्री के आंकड़े इसी हफ्ते आएंगे। EU में भी इस हफ्ते अहम आंकड़े हैं

शुक्रवार को US मार्केट जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ था। US बाजार अच्छी खरीदारी के दम पर बियर मार्केट के बाहर आता नजर आया था।

शुक्रवार को Dow में 823 और Nasdaq में 375 अंकों की उछाल देखने को मिली थी। वहीं, S&P 3 फीसदी की तेजी से साथ 3912 पर बंद हुआ था। हांलांकि आज US फ्यूचर्स में हल्का दबाव देखने को मिल रहा है।

उधर तेल के बाद अब रूसी सोने पर भी प्रतिबंध लग सकता है। G7 देश इंपोर्ट पर रोक लगा सकते हैं। आज सोने में मामूली मजबूती है। इधर क्रूड 110 डॉलर के ऊपर दिख रहा है। इस बीच पुर्तगाल में महंगाई और करेंसी की चुनौतियों पर ECB की 3 दिवसीय बैठक हो रही है। इस बैठक को फेड चेयरमैन जिरोम पॉवेल भी संबोधित करेंगे। BoE गवर्नर भी बैठक में शामिल होंगे।

US में इस हफ्ते अहम आंकड़े आने वाले हैं। US में प्रति व्यक्ति कंजम्पशन खर्च और घरों की बिक्री के आंकड़े इसी हफ्ते आएंगे। EU में भी इस हफ्ते अहम आंकड़े हैं। शुक्रवार को यूरोजोन के जून महंगाई के आंकड़े आने वाले हैं। CHINA में भी इस हफ्ते अहम आंकड़े आने वाले हैं। CHINA में गुरुवार को PMI आंकड़े रिलीज होंगे। इस बीच चीन में कोरोना से राहत मिली है। पिछले 2 दिनों में कोई मामले नहीं मिले हैं। शंघाई में प्रतिबंधों में छूट जारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें