US market : वित्त वर्ष 2025 के पहले दिन ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। एशिया में मजबूत कारोबार हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी 50 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। डाओ फ्यूचर्स में भी 100 अंकों से ज्यादा का उछाल देखने को मिल रहा है। उधर गुरुवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले बंद हुए थे। ग्लोबल कमोडिटी की बात करें तो सोने की कीमतें में तेजी जारी है। COMEX पर इसके भाव 2250 डॉलर के पार निकल गए हैं। घरेलू बाजार में सोने के 67000 के पार खुलने के संकेत मिल रहे हैं। इधर जियो पॉलिटिकल तनाव बढ़ने के चलते क्रूड फिर 87 डॉलर के पार निकल गया है
