नये साल पर ग्लोबल मार्केट में छुट्टी, 12 जनवरी को जारी होंगे अमेरिका के महंगाई के आंकड़े

नये साल 2023 के मौके पर ज्यादातर विदेशी बाजार बंद हैं। लिहाजा अमेरिका, इंग्लैंड, चीन, जापान समेत एशिया के बाजारों में कारोबार नहीं होगा। जबकि पिछले हफ्ते शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों पर हल्का दबाव नजर आया था। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाओ जोन्स में 75 अंक S&P 500 10 अंकर गिरकर बंद हुआ था

अपडेटेड Jan 02, 2023 पर 7:37 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ज्यादातर विदेशी शेयर बाजार बंद रहने के वजह से कमोडिटी मार्केट में ग्लोबल रुझानों की गैरमौजूदगी में वाल्यूम भी कम रह सकता है

ग्लोबल मार्केट नये साल पर छुट्टी के मूड में हैं। नये साल के मौके पर आज अमेरिका (America), इंग्लैंड (UK), चीन (China), जापान (Japan) समेत एशिया (Asia) के ज्यादातर बाजार बंद है। उधर SGX NIFTY में चौथाई परसेंट की कमजोरी देखने को मिली। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों पर दबाव दिखा था। आज ज्यादातर मार्केट बंद हैं तो भारतीय बाजारों में बहुत ज्यादा मोमेंटम नहीं रहने के आसार हैं। कमोडिटी में भी आज कारोबार में बहुत ज्यादा एक्शन के आसार नहीं हैं। अमेरिका, चीन और एशियाई बाजार बंद रहने के वजह से कमोडिटी मार्केट में ग्लोबल रुझानों की गैरमौजूदगी में वाल्यूम भी कम रहने की उम्मीद है।

नये साल के मौके पर ज्यादातर विदेशी बाजार बंद हैं। वहीं पिछले हफ्ते के बाजार पर नजर डालें तो शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों पर हल्का दबाव दिखा था। साल 2022 के आखिरी कारोबारी दिन अमेरिकी बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाओ जोन्स करीब 75 अंक गिरकर बंद हुआ था। वहीं S&P 500 10 अंकर गिरकर बंद हुआ था। जबकि नैस्डैक 12 अंक गिरकर बंद हुआ था।

दिसंबर 2022 में बढ़ी सरकार की कमाई, GST कलेक्शन 15% बढ़कर 1.49 लाख करोड़ पर पहुंचा


इस बीच बाजार की नजर अमेरिकी लेबर मार्केट रिपोर्ट पर लगी रहेंगी। इस हफ्ते अमेरिकी लेबर मार्केट के आंकड़े जारी होने वाले हैं। इसके अलावा अन्य अहम इंवेट्स की बात करें तो बाजार की नजर FOMC बैठक के मिनट्स पर भी लगी रहेंगी। इसी हफ्ते गुरुवार को FOMC बैठक के मिनट्स जारी होंगे।

इसके अलावा ISM मैन्युफैक्चरिंग एंड सर्विस PMI के आंकड़े भी आएंगे। वहीं फैक्ट्री ऑर्डर के आंकड़े भी इसी हफ्ते जारी होंगे। बाजार की नजरें अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों पर भी रहेगी। इसी महीने 12 जनवरी को अमेरिका के महंगाई के आंकड़े जारी होंगे। ब्रेंट की बात करें तो शुक्रवार को ब्रेंट का भाव $86 तक पहुंचा था।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।