ग्लोबल मार्केट पर रूस-यूक्रेन संकट का साया बरकरार है। एशिया की कमजोर शुरुआत हुई है। SGX NIFTY 140 POINT नीचे नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। DOW 232 अंक फिसला था। PRESIDENTS' DAY के मौके पर आज US मार्केट बंद रहेंगे।
ग्लोबल मार्केट पर रूस-यूक्रेन संकट का साया बरकरार है। एशिया की कमजोर शुरुआत हुई है। SGX NIFTY 140 POINT नीचे नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। DOW 232 अंक फिसला था। PRESIDENTS' DAY के मौके पर आज US मार्केट बंद रहेंगे।
इस हफ्ते भी बाजार पर रूस-यूक्रेन संकट का असर दिखेगा । शुक्रवार को Dow में 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट दिखी। Nasdaq 168 अंक फिसलकर बंद हुआ। President Day के अवसर पर आज US बाजार बंद हुए। एशियाई फ्यूचर बाजार लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। जापान के निक्केई में 2% की गिरावटदेखने को मिली। इस बीच सोना 36 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर, भाव $1900 के पार निकला है।
वहीं दूसरी तरफ पुतिन यूक्रेन के साथ नए दौर की वार्ता के लिए सहमति बनी है। Donbas में बढ़ती हिंसा का असर देखने को मिल रहा है। अमेरिका का मानना है कि बेलारूस के साथ रूस सैन्य अभ्यास बढ़ाएगा। रूस कीव के साथ ही कई शहरों पर हमला कर सकता है ।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 96.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 26,926.01 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.19 फीसदी गिरकर 18,197.71के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.43 फीसदी की टूटकर के साथ 24,222.96 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 3,478.12 के स्तर पर दिख रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।