Get App

ग्लोबल मार्केट पर रूस-यूक्रेन संकट का साया, एशिया की कमजोर शुरुआत, SGX NIFTY में गिरावट

इस हफ्ते भी बाजार पर रूस-यूक्रेन संकट का असर दिखेगा । शुक्रवार को Dow में 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट दिखी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 21, 2022 पर 8:30 AM
ग्लोबल मार्केट पर रूस-यूक्रेन संकट का साया,  एशिया की कमजोर शुरुआत,  SGX NIFTY में गिरावट
शुक्रवार को Dow में 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट दिखी। Nasdaq 168 अंक फिसलकर बंद हुआ।

ग्लोबल मार्केट पर रूस-यूक्रेन संकट का साया बरकरार है। एशिया की कमजोर शुरुआत हुई है। SGX NIFTY 140 POINT नीचे नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। DOW 232 अंक फिसला था। PRESIDENTS' DAY के मौके पर आज US मार्केट बंद रहेंगे।

इस हफ्ते भी बाजार पर रूस-यूक्रेन संकट का असर दिखेगा । शुक्रवार को Dow में 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट दिखी। Nasdaq 168 अंक फिसलकर बंद हुआ। President Day के अवसर पर आज US बाजार बंद हुए। एशियाई फ्यूचर बाजार लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। जापान के निक्केई में 2% की गिरावटदेखने को मिली। इस बीच सोना 36 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर, भाव $1900 के पार निकला है।

यह भी पढ़ें- FedFina IPO: फेडरल बैंक की सब्सिडियरी कंपनी ने सेबी में IPO के लिए आवेदन जमा किया

वहीं दूसरी तरफ पुतिन यूक्रेन के साथ नए दौर की वार्ता के लिए सहमति बनी है। Donbas में बढ़ती हिंसा का असर देखने को मिल रहा है। अमेरिका का मानना है कि बेलारूस के साथ रूस सैन्य अभ्यास बढ़ाएगा। रूस कीव के साथ ही कई शहरों पर हमला कर सकता है ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें