Global market: ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। ज्यादातर एशियाई बाजार कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी अच्छी बढ़त दिखा रहा है। डाओ फ्यूचर्स फ्लैट कारोबार कर रह है। कल के कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजार मिलेजुले बंद हुए थे। डाओ जोन्स और S&P500 इंडेक्स कल गिरकर बंद हुए थे। 8 दिनों की तेजी के बाद कल डाओ दबाव में आया था। वहीं, नैस्डेक कल 47 अंक चढ़कर बंद हुआ था। अमेरिका के महंगाई के आंकड़े कल आएंगे। इन पर बाजार की नजरें लगी हुई हैं। गेमस्टॉप का शेयर कल 74 फीसदी चढ़ा था।
