Trade setup for today : बाजार में आज भी तेजी जारी रहने की उम्मीद, 22300 का रजिस्टेंस पार होने में पर बढ़ेगा जोश

Trade setup : निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22,138 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 22,211 और 22,330 पर स्थित हैं। निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 47,854 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 48,057 और 48,385 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 47,198 फिर 46,996 और 46,668 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है

अपडेटेड May 14, 2024 पर 8:24 AM
Trade setup : ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर प्रतिशत के आधार पर आखिरी कारोबारी दिन जिन 62 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखी गई उनमें जेके सीमेंट, गुजरात गैस, जिंदल स्टील एंड पावर, बैंक ऑफ बड़ौदा और एबीबी इंडिया के नाम शामिल हैं।

Trade setup : डेली चार्ट पर बुलिश हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न (डाउनट्रेंड पर बनने वाला बुलिश रिवर्सल पैटर्न) के गठन और पिछले कारोबारी सत्र में मजबूत इंट्राडे ट्रेंड रिवर्सल को देखते हुए बाजार में आज भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तेजी में निफ्टी को ऊपरी स्तरों पर 22,200-22,300 पर रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। अगर निफ्टी मजबूती के साथ 22,300 से ऊपर बंद होने में कामयाब होता है तो यह तेजी 22,500-22,600 की ओर बढ़ सकती है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 22,000-21,900 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है।

13 मई को बाजार में तेजी देखने को मिली थी। बीएसई सेंसेक्स 112 अंक ऊपर 72,776 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी दिन के निचले स्तर से 283 अंक की रिकवरी के बाद 49 अंक चढ़कर 22,104 पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विनय राजानी का कहना है ऊपरी स्तर पर निफ्टी के लिए 22,300-22,320 एक रजिस्टेंस के रूप में कार्य कर सकता है, जबकि 13 मई को दर्ज 21,821 का निचला स्तर निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म में सपोर्ट का काम करेगा।


यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22,138 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 22,211 और 22,330 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 21,900 फिर 21,827 और 21,708 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

बैंक निफ्टी

निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 47,854 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 48,057 और 48,385 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 47,198 फिर 46,996 और 46,668 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

वीकली बेसिस पर 23,000 की स्ट्राइक पर 62.81 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 22,600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 11.33 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 23,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

21,000 की स्ट्राइक पर 57.55 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 21,800 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 13.79 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 22,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

हाई डिलीवरी प्रतिशत वाले स्टॉक

हाई डिलीवरी प्रतिशत से पता चलता है कि निवेशक स्टॉक में रुचि दिखा रहे हैं। Ipca Laboratories, HCL Technologies, Dabur India, Infosys और SBI Life Insurance Company जैसे एफएंडओ शेयरों में सबसे ज्यादा डिलीवरी देखने को मिली।

64 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 64 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Cipla, Astral, Siemens India, Aditya Birla Capital और Dr Lal PathLabs के नाम शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव के हर चरण के बाद शेयर बाजार में कम होती जाएगी गिरावट: विदेश मंत्री एस जयशंकर

23 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 23 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Hindustan Copper, Hero MotoCorp, Maruti Suzuki India, State Bank of India और Punjab National Bank के नाम शामिल हैं।

37 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 37 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Piramal Enterprises, Tata Motors, Dixon Technologies, Bharat Electronics और Shriram Finance के नाम शामिल हैं।

62 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 62 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें JK Cement, Gujarat Gas, Jindal Steel & Power, Bank of Baroda और ABB India के नाम शामिल हैं।

पुट कॉल रेशियो

निफ्टी पुट कॉल रेशियो (पीसीआर) इक्विटी बाजार के मूड का इंडीकेटर होता है। निफ्टी पुट कॉल रेशियो 13 मई को बढकर 0.97 के स्तर पर रहा जो पिछले सत्र में 0.91 के स्तर पर था। बता दें कि 1 के ऊपर का पीसीआर इस बात का संकेत होता है कि ट्रेडर्स कॉल की तुलना में पुट ऑप्शन ज्यादा खरीद रहे हैं, जो आम तौर पर मंदी की भावना में बढ़त का संकेत होता है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।