Get App

Global market: ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, ज्यादातर एशियाई बाजारों में बढ़त, जोश में गिफ्ट निफ्टी

Global market: यूएस फेडरल रिजर्व यह कहते हुए दरों में कोई बदलाव नहीं किया है कि महंगाई की दरें अभी भरोसा नहीं दे रही हैं। बॉन्ड मार्केट ने भी अब ज्यादा कटौती की उम्मीद छोड़ दी है। इस खबर के बीच ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। ज्यादातर एशियाई बाजार नरम हैं। लेकिन गिफ्ट निफ्टी में मामूली बढ़त देखने को मिल रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 02, 2024 पर 7:39 AM
Global market: ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, ज्यादातर एशियाई बाजारों में बढ़त, जोश में गिफ्ट निफ्टी
Global market: US फेड ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। ब्याज दरें 5.25 फीसदी से 5.5 फीसदी के बीच बरकरार रखी गई हैं। अगली बैठक में दरें नहीं बढ़ाने के संकेत दिए गए हैं

Global market : अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती के लिए इंतजार और बढ़ सकता है। यूएस फेडरल रिजर्व यह कहते हुए दरों में कोई बदलाव नहीं किया है कि महंगाई की दरें अभी भरोसा नहीं दे रही हैं। बॉन्ड मार्केट ने भी अब ज्यादा कटौती की उम्मीद छोड़ दी है। इस साल सिर्फ 30 बेसिस प्वाइंट कमी का अनुमान लगाया जा रहा है। इस खबर के बीच ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। ज्यादातर एशियाई बाजार तेजी में हैं। गिफ्ट निफ्टी में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। डाओ फ्यूचर्स भी करीब 150 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है। उधर कल लेबर मार्केट के मजबूत आंकड़ों के चलते अमेरिकी बाजारों में ऊपरी स्तरों से तेज गिरावट देखने को मिली थी।

US मार्केट

बुधवार को US मार्केट में लगातार दूसरे दिन मुनाफावसूली देखने को मिली थी। 2 दिन में डाओ करीब 500 अंक फिसला है। 2 दिन में S&P500 इंडेक्स 100 अंक और नैस्डैक 375 अंक गिरा है। अच्छे नतीजों से Qualcomm का शेयर 3 फीसदी चढ़ा है। कमजोर नतीजों से DoorDash का शेयर 15 फीसदी गिरा। उधर बॉन्ड मार्केट ने भी अब अमेरिका में दरों ज्यादा कटौती की उम्मीद छोड़ दी है। उसको इस साल सिर्फ 30 बेसिस प्वाइंट कमी का भरोसा है। इकोनॉमिक डाटा में लेबर कॉस्ट बढ़ने के संकेत मिले हैं। पहली तिमाही में रोजगार कॉस्ट इंडेक्स 1.2 फीसदी बढ़ा है। मार्च में जॉब ओपनिंग मासिक आधार पर 3.25 फीसदी कम रही है। मार्च में जॉब ओपनिंग घटकर 8.48 मिलियन रही है।

US फेड का फैसला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें