Global market : ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, कल नए शिखर पर बंद हुए थे नैस्डैक और S&P 500

Global market :30 साल की अमेरिका की बॉन्ड यील्ड 4.49 फीसदी पर और 10 साल की बॉन्ड यील्ड 4.30 फीसदी पर है। जेरोम पॉवेल ने कहा कि दरों में जल्द कटौती की गुंजाइश कम है। पहली तिमाही में महंगाई दर लक्ष्य से ज्यादा रही है। महंगाई दर 2 फीसदी पर लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। क्रूड की कीमतों में लगातार चौथे दिन दबाव कायम है। ब्रेंट का भाव 85 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया है

अपडेटेड Jul 10, 2024 पर 8:07 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Global market: एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 10.50 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 24,476.50 के आसपास दिख रहा है। वहीं, निक्केई 0.13 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है

Global market : ग्लोबल बाजारों से आज मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों में नरमी है। गिफ्ट-निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। डाओ फ्यूचर्स में हल्की बढ़त दिख रही है। कल, ब्याज दरों पर फेड चेयरमैन के पॉजिटिव बयानों के बाद नैस्डैक और S&P नए शिखर पर बंद हुए थे। बड़ी टेक कंपनियों ने बेंचमार्क में तेजी बनाए रखी है। कल टेस्ला 3.7 फीसदी ऊपर और एनवीडिया 2.4 फीसदी ऊपर बंद हुआ है। कई एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि दूसरी छमाही में बड़ी टेक कंपनियों का मुनाफा बढ़े वैल्यूएशन और धीमी आय आय ग्रोथ के चलते कम हो सकता है।

जेरोम पॉवेल ने कहा कि दरों में जल्द कटौती की गुंजाइश कम है। पहली तिमाही में महंगाई दर लक्ष्य से ज्यादा रही है। महंगाई दर 2 फीसदी पर लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी कोशिशों का असर दिखाई दे रहा है। दरें ज्यादा समय तक ऊपर रखना भी ठीक नहीं है। ऊंची दरें अर्थव्यवस्था के लिए ठीक नहीं है।

अमेरिका की बॉन्ड यील्ड


अमेरिका की बॉन्ड यील्ड पर नजर डालें तो 30 साल की बॉन्ड यील्ड 4.49 फीसदी पर, 10 साल की बॉन्ड यील्ड 4.30 फीसदी पर, 5 साल की बॉन्ड यील्ड 4.25 फीसदी पर और 2 साल की बॉन्ड यील्ड 4.63 फीसदी पर दिख रही है।

ढलान पर क्रूड?

इस बीच क्रूड की कीमतों में लगातार चौथे दिन दबाव कायम है। ब्रेंट का भाव 85 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया है। WTI में भी 82 डॉलर के नीचे कारोबार कर रहा है। क्रूड के दाम 4 दिन में करीब 3.50 फीसदी तक गिरे हैं। अमेरिका में बेरिल तूफान धीमा पड़ा है। इजरायल-हमास के बीच युद्धविराम के प्रयास तेज हो गए हैं।

Trade setup for today : 24500 से ऊपर जाने पर निफ्टी में 24800 का स्तर मुमकिन, 24300 पर तत्काल सपोर्ट

एशियाई बाजार

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 10.50 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 24,476.50 के आसपास दिख रहा है। वहीं, निक्केई 0.13 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.63 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.65 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.77 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं कोस्पी में 0.19 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। जबकि शंघाई कम्पोजिट 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।