Global Market: गिफ्ट निफ्टी करीब 120 प्वाइंट नीचे फिसला। एशिया भी कमजोरी देखने को मिल रही है। वहीं AI कंपनियों को लेकर बढ़ती फिक्र और employment के आंकड़ों से US INDICES में तेज गिरावट आई। नैस्डैक सबसे ज्यादा करीब दो परसेंट फिसला। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बयान आया। उन्होंने कहा भारत के साथ ट्रेड डील को लेकर अच्छी बात हो रही है। कहा भारत ने रुस से तेल लेना बंद किया। PM मोदी को अच्छा इंसान बताया।
कल अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए । AI की चिंताओं ने दबाव बनाया। जॉब कट के आंकड़ों ने भी दबाव बनाया। डाओ 400 अंक गिरकर बंद हुआ जबकि S&P500 इंडेक्स 1% से ज्यादा गिरकर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक करीब 2% गिरकर बंद हुआ। अप्रैल के बाद नैस्डेक सबसे ज्यादा गिरा।
अक्टूबर में छंटनी 1.53 लाख के पार निकली। महीने दर महीने आधार पर छंटनी 183% और सालाना आधार पर 175% बढ़ी है। 2003 के बाद सबसे ज्यादा छंटनी हुई। 2025 छंटनी के लिहाज से 2009 के बाद सबसे खराब रहा। टेक्नोलॉजी सेक्टर में सबसे ज्यादा छंटनियां हुई।
एलन मस्क को $1 ट्रिलियन की सैलरी मिलेगी। टेस्ला के शेयरहोल्डर्स ने दी बढ़ोतरी को मंजूरी मिली। 75% शेयरहोल्डर्स ने बढ़ोतरी के पक्ष में वोट दिए। अगले दशक में टेस्ला में मस्क का हिस्सा बढ़ेगा। हिस्सेदारी 25% या उससे अधिक हो जाएगी।
एली लिली, नोवो नॉर्डिस्क ने करार किया। ट्रंप प्रशासन के साथ दोनों ने करार किया। वजन घटाने वाली दवाओं के दाम कंपनियां घटाएंगी । इन कंपनियों को टैरिफ से 3 सालों की छूट मिलेगी।
38वें दिन भी अमेरिका में शटडाउन जारी है।US FAA 10% उड़ानों में कटौती करेगा। हालांकि अंतराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या में कटौती नहीं होगी। शुक्रवार को दो बड़ी एयरलाइनों ने 400 से अधिक उड़ानें रद्द की। 13,000 से अधिक कंट्रोलर बिना सैलरी के काम कर रहे हैं।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 123.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 2.30 फीसदी की गिरावट के साथ 49,712.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.10 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.45 फीसदी गिरकर 27,772.53 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.09 फीसदी की गिरकर26,196.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 2.70 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 4,001.24 के स्तर पर दिख रहा है।