Global Market: गिफ्ट निफ्टी में दबाव, एशियाई बाजारों में गिरावट, इन इवेंट्स पर रहेगी बाजार की नजर

Global Market: जेपी मॉर्गन चेस के वाइस प्रेसिडेंट डैनियल पिंटो ने कहा कि AI इंडस्ट्री के वैल्यूएशन को दोबारा देखने की जरूरत है। किसी भी गिरावट का असर पूरे बाजार पर पड़ेगा। 2026 में US के अर्थव्यवस्था की रफ्तार घट सकती है

अपडेटेड Nov 19, 2025 पर 10:00 AM
Story continues below Advertisement
ग्लोबल फंड मैनेजर्स के पास औसत नकदी घटी है। फंड मैनेजर्स के पास नकदी घटकर 3.7% रह गई।

Global Market: अमेरिका में मुनाफावसूली कायम है। कल टेक शेयरों में बिकवाली के चलते नैस्डैक सवा परसेंट फिसला। चार दिनों में डाओ जोंस 2200 प्वाइंट टूट चुका है। नैस्डेक 275 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। एशिया में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। वहीं गिफ्ट निफ्टी फ्लैट नजर आ रहा है।

BofA फंड मैनेजर सर्वे

ग्लोबल फंड मैनेजर्स के पास औसत नकदी घटी है। फंड मैनेजर्स के पास नकदी घटकर 3.7% रह गई। 2002 के बाद अब तक ऐसा सिर्फ 20 बार हुआ है। अगले 1-3 में शेयरों में गिरावट की आशंका है। ट्रेजरी यील्ड में तेजी देखने को मिल सकती है। निवेशकों का शेयरों में निवेश फरवरी के बाद सबसे ज्यादा है। संभावित AI बबल बाजार के लिए सबसे बड़ा जोखिम है। अगर दिसंबर में दरें नहीं घटी तो बाजार और गिरेगा। फंड मैनेजर्स बोले कंपनियों का निवेश जरूरत से ज्यादा रहा। 20 सालों में पहली बार फंड मैनेजर्स ने ऐसा बयान दिया। 2026 में अमेरिकी बाजारों में कमजोरी की आशंका बढ़ी। 42% लोगों को बाजार में कमजोरी की आशंका है।


डैनियल पिंटो का बड़ा बयान

जेपी मॉर्गन चेस के वाइस प्रेसिडेंट डैनियल पिंटो ने कहा कि AI इंडस्ट्री के वैल्यूएशन को दोबारा देखने की जरूरत है। किसी भी गिरावट का असर पूरे बाजार पर पड़ेगा। 2026 में US के अर्थव्यवस्था की रफ्तार घट सकती है। अमेरिकी बाजार में मंदी आने की आशंका नहीं है। शेयर बाजार में ज्यादा तेजी की उम्मीद नहीं है

कैसे रहेंगे NVIDIA के नतीजे?

आज कंपनी अपने तिमाही नतीजे पेश करेगी । शेयर का भाव अपने हाई से 15% गिर चुका है। चार सत्रों में से लगातार तीसरे शेयर दिन गिरा। 11 तिमाहियों में आय, EPS अनुमान से ज्यादा है। 11 में 8 तिमाहियों में कंपनी ने गाइडेंस बढ़ाया।

बाजार की रहेगी नजर

गुरुवार को अमेरिकी के रोजगार के आंकड़े आएंगे। सितंबर में नॉन-फार्म पेरोल 55000 रहने की उम्मीद है। करीब 50% लोगों को दरें 0.25% घटने की उम्मीद है। 10 दिसंबर को फेड ब्याज दरों पर फैसला लेगा। रिचमंड फेड के प्रेसिडेंट थॉमस बार्किन ने कटौती पर कुछ भी बोलना सही नहीं।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 22.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 48,665.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.03 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.58 फीसदी गिरावट के साथ 26,601.91 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 25,827.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.04 फीसदी की 0.04 के साथ 3,938.29 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।