Global Market: गिफ्ट निफ्टी में दबाव, एशियाई बाजारों में गिरावट, डॉलर इंडेक्स 98 के स्तर के नीचे फिसला

Global Market: गिफ्ट NIFTY 8.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.45 फीसदी की गिरावट के साथ42,646.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.41 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.19 फीसदी कमजोरी 25,564.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Aug 14, 2025 पर 9:56 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अटलांटा फेड के प्रसिडेंट राफेल बोस्टिक ने कहा कि 2025 में एक कटौती की उम्मीद कायम है। लेबर मार्केट गिरा तो दरों में कटौती संभव है।

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में दबाव नजर आ रहा है। एशिया में मिलेजुले कारोबार हो रहा है। उधर फेड के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से डाओ जोंस में लगातार दूसरे दिन 400 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी आई।  अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने Critical drugs API का 6 महीने का स्टॉक रखने का ऑर्डर दिया।

अमेरिकी बाजारों का हाल

रिकॉर्ड स्तरों पर S&P500, नैस्डेक बंद हुए। लगातार दूसरे दिन डाओ 400 अंकों से ज्यादा चढ़ा। 2 दिनों में डाओ जोंस में 1000 अंक की तेजी आई। डाओ जोंस रिकॉर्ड हाई से सिर्फ 150 अंक दूर है। डॉलर इंडेक्स 98 के स्तर के नीचे फिसला। 94% लोगों को सितंबर में दरें घटने की उम्मीद है।


अमेरिका में घटेगी दरें?

शिकागो फेड के प्रसिडेंट ऑस्टन गुल्सबी ने कहा कि लेबर मार्केट अब भी काफी मजबूत है। अगली कुछ नीतियां अहम सकती हैं। नीतियां बताएंगी हम कहां हैं, कहां जाना है। महंगाई अब भी 2% के लक्ष्य के ऊपर है। आंकड़े बता रहे हैं कि 2% का लक्ष्य मुश्किल है।

अटलांटा फेड के प्रसिडेंट राफेल बोस्टिक ने कहा कि 2025 में एक कटौती की उम्मीद कायम है। लेबर मार्केट गिरा तो दरों में कटौती संभव है। वहीं कैनसस फेड के प्रसिडेंट जेफ श्मिड ने कहा कि दरों में बदलाव होने की उम्मीद कम है। जबकि रिचमंड फेड के प्रसिडेंट थॉमस बार्किन ने कहा कि फेड का फोकस कहां होगा कहना मुश्किल है। महंगाई या जॉब मार्केट पर, कहना मुश्किल है।

ट्रंप की पुतिन को धमकी

ट्रंप ने कहा कि पुतिन के लिए सीजफायर करना जरूरी है। सीजफायर नहीं तो कीमत चुकानी होगी। रूस पर बहुत भारी प्रतिबंध लगाए जाएंगे। उम्मीद है अगली बैठक में जेलेंस्की साथ होंगे। ट्रंप ने यूरोपीय संघ के नेताओं को बैठक में जमीन के मुद्दे पर चर्चा न करने का आश्वासन दिया है। EU, जेलेंस्की सहित दूसरे नेताओं ने जेडी वेंस के साथ बातचीत की है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 8.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.45 फीसदी की गिरावट के साथ42,646.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.41 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.19 फीसदी कमजोरी 25,564.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.87 फीसदी की बढ़त के साथ 25,612.96 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 3,690.88 के स्तर पर दिख रहा है।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत,फ्लैट हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।