Global Market: यूक्रेन संकट का दुनियाभर के बाजारों पर दिख रहा असर, एशियाई बाजार और SGX निफ्टी में गिरावट

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन ग्लोबल संकेत कमजोर कारोबार कर रहा है। रूस और उक्रेन के तनाव से DOW JONES में इस साल की सबसे बड़ी गिरावट रही ।

अपडेटेड Feb 18, 2022 पर 8:45 AM
Story continues below Advertisement
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन ग्लोबल संकेत कमजोर कारोबार कर रहा है।

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन ग्लोबल संकेत कमजोर कारोबार कर रहा है। रूस और उक्रेन के तनाव से DOW JONES में इस साल की सबसे बड़ी गिरावट रही । NASDAQ भी 3% फिसला है। सुबह एशियाई बाजार और SGX निफ्टी भी नीचे कारोबार कर रहे है। CRYPTO MARKET में 8 से 10% की तगड़ी गिरावट आई है।

Dow 623 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ जबकि S&P 500 में 2.1% की गिरावट देखने को मिली। Nasdaq 2.5% की गिरावट के साथ बंद हुआ। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने बयान में कहा है कि आनेवाले दिनों में यूक्रेन पर रूसी हमला संभव है । वहीं Nato ने बयान में कहा है कि यूक्रेन बॉर्डर से रूसी सैनिकों की वापसी नही हुई है।

यह भी पढ़े- Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी


इस बीच रूसी समाचार पत्रों के अनुसार पूर्वी यूक्रेन में मोर्टार से हमला हुआ। इस बीच रूस-यूक्रेन तनाव पर कन्फ्यूजन के बीच गोल्ड की चमक बढ़ी है। 8 महीने की ऊंचाई पर COMEX GOLD पहुंचा है। घरेलू मार्केट में सोना 50 हजार 300 रुपए के ऊपर कारोबार कर रहा है।

इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 17.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 27,094.16 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.03फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.42 फीसदी गिरकर 18,192.57 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.56 फीसदी की गिरावच के साथ 24,653.55 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 3,466.98 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।