Global Market: खाड़ी देशों के ऑयल और पावर इंफ्रा पर संकट के डर से बाजार नर्वस दिखाई दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी करीब सपाट कामकाज कर रहा है। डाओ फ्यूचर्स में भी दबाव दिखा है। एशिया में मिला-जुला कारोबार हो रहा है। हालांकि चीन औऱ हॉन्ग कॉन्ग के बाजारों में आज छुट्टी है। कॉस्पी और निक्केई को छोड़ ज्यादातर एशियाई बाजार आज बंद हैं।
