Stock Market Highlight:कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में जोश देखने को मिला। सेंसेक्स- निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। निफ्टी बैंक इंडेक्स करीब 2% चढ़कर बंद हुआ। बैंकिंग, रियल्टी शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। PSE, FMCG, IT इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। तेल-गैस इंडेक्स 1% से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ।