आज ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। एशिया में निक्केई की मजबूत शुरुआत हुई है। SGX NIFTY में भी हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। कल अमेरिका में DOW JONES लगातार पांचवें दिन हरे निशान में बंद हुआ था। हालांकि आज US फ्यूचर्स में सुस्त कारोबार देखने को मिल रहा है।
उधर कच्चे तेल में नरमी देखने को मिल रही है। कच्चे तेल में नरमी से घरेलू बाजारों का जोश बढ़ेगा। ब्रेंट 93 डॉलर के नीचे आ गया है। सुस्त ग्लोबल आर्थिक आंकड़े से कीमतों पर दबाव बढ़ा है। मंगलवार को अमेरिकी बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला था। DOW बढ़त के साथ जबकि NASDAQ गिरकर बंद हुआ था। DOW में 239 और S&P में 8 अंक की तेजी देखने को मिली थी। S&P500 के 88 फीसदी शेयर 50 DMA के ऊपर हैं। NASDAQ 25 अंक फिसलकर बंद हुआ था। टेक शेयरों में बिकवाली से NASDAQ में गिरावट देखने को मिली है। इस बीच Walmart और Home Depot ने बेहतर नतीजे पेश किए हैं।
उधर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इनफ्लेशन रिडक्शन एक्ट को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी में कुछ और अहम फैसले भी हुए हैं। घाटा कम करने के लिए कॉरपोरेशन पर ज्यादा टैक्स लगेगा। जलवायु पर अब तक का सबसे ज्यादा निवेश किया जाएगा। हेल्थ पॉलिसी में भी बड़ा बदलाव किया गया है।
आज एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 28 अंक ऊपर दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.80 फीसदी बढ़त के साथ 29099 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.44 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 15450.13 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 19897.54 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.51 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। जबकि शंघाई कम्पोजिट 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 3272.83