Global market: अमेरिकी बाजारों में लौटी खरीदारी, SGX NIFTY भी 0.25% से ज्यादा चढ़ा

ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर अमेरिका की सख्ती से क्रूड में उबाल बढ़ा है। इसके भाव करीब 102 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए हैं

अपडेटेड Aug 25, 2022 पर 7:45 AM
Story continues below Advertisement
आज एशियाई बाजारों में हरियाली देखने को मिल रही है। SGX NIFTY 45 अंक ऊपर दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.60 फीसदी बढ़त के साथ 28482.11 के आसपास दिख रहा है

अगस्त सीरीज के एक्सपायरी के दिन ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। एशिया में मजबूती है। SGX NIFTY भी 0.25 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। उधर तीन दिनों की गिरावट के बाद अमेरिकी बाजारों में खरीदारी लौटी है। US FUTURES आज हरे निशान में ट्रेड कर रहा है। जैक्शन होल की तीन दिवसीय बैठक आज से हे रही है। इसमें फेड चेयरमैन जेरॉम पॉवेल के भाषण पर बाजार की नजर रहेगी।

अमेरिकी बाजार 

कल के कारोबार में अमेरिकी बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुए थे। US मार्केट 3 दिनों की गिरावट के बाद संभलता दिखा था। Nasdaq 50 अकों की बढ़त के साथ 12431 पर बंद हुआ था। Dow में 60 अंको की बढ़त देखने को मिली थी और ये 32969 पर बंद हुआ था। इसी तरह S&P 12 अंकों की बढ़त के साथ 4140 पर बंद हुआ था। कल के कारोबार में यूएस में एनर्जी और ट्रैवल शेयर में मजबूती दिखी थी।


टेस्ला के शेयरों का विभाजन आज से लागू होगा। टेस्ला के 1 शेयर के बदले 3 शेयर मिलेंगे। कल सर्विस सेक्टर ने भी बाजार को सपोर्ट किया था। Salesforce ने बेहतरीन तिमाही नतीजे पेश किए हैं। हालांकि कंपनी का तीसरी तिमाही का गाइडेंस खराब रहा है। शेयर में करीब 7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। कल के कारोबार में कंज्यूमर गुड्स शेयरों में दबाव दिखा था।

उधर US पेंडिग होम सेल्स में सुधार देखने को मिला है। ये -4 फीसदी के अनुमान से कम होकर -1 फीसदी पर आ गया है। पिछले महीने ये आंकड़ा -8.6 फीसदी था।

Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

क्रूड में बढ़ा उबाल

ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर अमेरिका की सख्ती से क्रूड में उबाल बढ़ा है। इसके भाव करीब 102 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए हैं। इसके चलते आज ONGC, OIL और HOEC जैसी कंपनियों में एक्शन मुमकिन है। इस बीच 10 साल की US बॉन्ड की यील्ड 3.11 फीसदी पर आ गई है।

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में हरियाली देखने को मिल रही है। SGX NIFTY 45 अंक ऊपर दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.60 फीसदी बढ़त के साथ 28482.11 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.66 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 1.05 फीसदी की बढ़त के साथ 15226.88 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग आज बंद है। वहीं, कोस्पी में 0.91 फीसदी की मजबूती दिख रही है। जबकि शंघाई कम्पोजिट 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 3225.41 के स्तर पर दिख रहा है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Aug 25, 2022 7:44 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।