Get App

Global market:US मार्केट फिसले, एशिया और SGX NIFTY में भी कमजोरी

बॉन्ड यील्ड बढ़ने के कारण कल के कारोबार में अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखने को मिली.

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 05, 2021 पर 10:44 AM
Global market:US मार्केट फिसले, एशिया और SGX NIFTY में भी कमजोरी

बॉन्ड यील्ड बढ़ने के कारण कल के कारोबार में अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखने को मिली। कल के कारोबार में  DOW 345 अंक फिसल कर बंद हुआ। फेड चेयरमैन जेरॉम  पॉवेल ने भी माना है कि महंगाई थोड़ी बढ़ सकती है। हालांकि वो ये भी कह रहे हैं कि महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ने की उम्मीद नहीं है। इधर एशिया में भी कमजोरी देखने को मिल है। SGX NIFTY 250 प्वाइंट नीचे नजर आ रहा है।
 
सोने में तेज गिरावट,क्रूड में तेजी, ब्रेंट 67 डॉलर के ऊपर

बॉन्ड यील्ड बढ़ने से सोने में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 1700 डॉलर के नीचे फिसल गया है। लेकिन OPEC के उत्पादन कटौती जारी रखने के फैसले से क्रूड में तेजी है और ब्रेंट 67 डॉलर के पार चला गया है।

विदेशी बाजार से संकेत

अमेरिकी बाजारों में कल तेज गिरावट देखने को मिली। ग्लोबल मार्केट्स के लिए महंगाई सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है। US में 10 साल की बॉन्ड यील्ड 1.57% के स्तर पर है। फेड चेयरमैन ने भी यील्ड थामने के लिए कोई संकेत नहीं दिए हैं। सोना 1700 के नीचे यानी 9 महीने के निचले स्तर पर फिसल गया है। उधर OPEC+ अप्रैल में उत्पादन कटौती बरकरार रखेगा जिसके चलते क्रूड में तेजी है। ब्रेंट के दाम 67 डॉलर के पार निकला गए हैं। इस बीच Bitcoin में 8% की तेज गिरावट आई है। वहीं, डॉलर इंडेक्स चढ़कर 91.627 के स्तर पर आ गया है। US VIX 28.57 के स्तर पर पहुंच गया है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें