Global market: ग्लोबल शेयरों के इंडेक्स MSCI में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। निवेशक अब तक कंपनियों के हाल के नतीजों के असर को पचा चुके हैं। दूसरी तरफ मंद पड़ती इकोनॉमी के बीच यूएस फेड के तरफ में दरों में बढ़ोतरी की चिंता के चलते लंबी अवधि की यूएस बॉन्ड यील्ड में गिरावट देखने को मिली है। वॉल स्ट्रीट पर नजर डालें तो S&P 500 इंडेक्स कल करीब पूरी तरह से सपाट बंद हुआ है। कल के कारोबार में कंज्यूमर स्टेपल सेक्टर में 0.62 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। टूथ पेस्ट और डिटरजेंट जैसे प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल (Procter & Gamble) के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं। ऐसे में कल के कारोबार में इस स्टॉक में 3.54 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।
