ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत मिल रहे है। गिफ्ट निफ्टी में करीब 90 प्वाइंट का दबाव दिखा रहा है। ट्रंप के कनाडा और मैक्सिको पर 25% तो चीन पर 10% टैरिफ लगाने से डाओ जोंस 300 प्वाइंट से ज्यादा फिसला है। इस बीच टैरिफ वार से सोना नए रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचा है। कल अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।
