Get App

Global market: ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत, एशियाई बाजार 1.25 फीसदी तक फिसले, गिफ्टी निफ्टी 150 अंक टूटा

Global market : बाजार में US में इस साल ब्याज दरें न घटने को लेकर आशंका है। अमेरिकी बाजार अच्छी खबर बुरी खबर वाली स्थिति में वापस आ गए हैं। मजबूत अर्थव्यवस्था और कच्चे तेल की ऊंची कीमतें अमेरिका में दर कटौती को लेकर अनिश्चितता बढ़ा रही हैं। दरों की चिंता के चलते अमेरिकी बाजार गिरे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 03, 2024 पर 8:48 AM
Global market: ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत, एशियाई बाजार 1.25 फीसदी तक फिसले, गिफ्टी निफ्टी 150 अंक टूटा
Global market : आज एशियाई बाजारों में भारी गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 148 अंकों की गिरावट के साथ 22,460 पर नजर आ रहा है

Global market : ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत देखने को मिल रहे हैं। एशियाई बाजार 1.25 फीसदी तक फिसले हैं। गिफ्ट निफ्टी 100 अंक से ज्यादा नीचे नजर आ रहा है। वहीं फेड के दरें घटाने में देरी की आशंका से अमेरिकी इंडेक्स एक फीसदी तक गिरे हैं। डाओ जोंस करीब 400 अंक फिसल गया है। उधर सोना फिर नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। COMEX GOLD 2290 डॉलर के पास पहुंच गया है। उधर कच्चा तेल भी 6 महीने की ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। ब्रेंट 89 के पार निकल गया है। सप्लाई घटने और मिडिल ईस्ट संकट से कीमतों में तेजी आई है।

अमेरिकी बाजार

कल अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। S&P500 इंडेक्स लगातार दूसरे दिन गिरकर बंद हुआ था। बाजार में US में इस साल ब्याज दरें न घटने को लेकर आशंका है। अमेरिकी बाजार अच्छी खबर बुरी खबर वाली स्थिति में वापस आ गए हैं। मजबूत अर्थव्यवस्था और कच्चे तेल की ऊंची कीमतें अमेरिका में दर कटौती को लेकर अनिश्चितता बढ़ा रही हैं। दरों की चिंता के चलते अमेरिकी बाजार गिरे हैं। सोने और कच्चे तेल की कीमतें भी बढ़ीं हैं। कल S&P500 में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। डाओ जोंस 396 अंक और एसएंडपी 500 इंडेक्स 38 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक 156 अंक की कमजोरी लेकर बंद हुआ। अब विश्लेषकों को संदेह है कि फेड इस साल ब्याज दरों में बिल्कुल भी कटौती नहीं करेगा।

तेल की बढ़ती कीमतें और बॉन्ड यील्ड के साथ-साथ जॉब डेटा ने बाजार पर दबाव बनाया है। बेंचमार्क 10 ईयर बॉन्ड यील्ड चार महीने के हाई 4.405 फीसदी पर पहुंच गई है। यूएस जॉब ओपनिंग डेटा JOLT फरवरी में 8,000 से बढ़कर 8.756 मिलियन हो गया।। मध्य पूर्व तनाव के कारण सोने ने 2300 डॉलर के नए को भी रिकॉर्ड तोड़ दिया जियो पोलिटिकल तनाव बढ़ने के कारण ब्रेंट क्रूड 89 डॉलर से ऊपर चला गया है जो अक्टूबर के बाद हाइएस्ट लेवल है। ओपेक+ की बैठक आज होगी। इसमें उत्पादन में कटौती का फैसला जारी रहने की संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें