Get App

Global market:विदेशी बाजारों से संकेत कमजोर, DOW FUTURES फ्लैट, एशिया नीचे

विदेशी बाजारों से मिल रहे संकेत आज कमजोर नजर आ रहे हैं। अमेरिका में DOW FUTURES में फ्लैट कारोबार हो रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2021 पर 12:12 PM
Global market:विदेशी बाजारों से संकेत कमजोर, DOW FUTURES फ्लैट, एशिया नीचे

विदेशी बाजारों से मिल रहे संकेत आज कमजोर नजर आ रहे हैं। अमेरिका में DOW FUTURES में फ्लैट कारोबार हो रहा है।  हालांकि शुक्रवार के कारोबार में डाओ निचले स्तरों से करीब 200 अंक सुधरकर बंद हुआ था। मार्टिन लूथर किंग डे  के मौके पर आज US मार्केट बंद रहेंगे। इधर एशिया और SGX NIFTY कमजोर दिख रहे हैं।

इधर क्रूड, सोने और चांदी पर दबाव दिख रहा है। तीन हफ्ते की तेजी के बाद क्रूड पर दबाव के चलते ब्रेंट 55 डॉलर के नीचे फिसल गया है। चीन के कुछ शहरों में लॉकडाउन के कारण डिमांड घटने की आशंका है। डॉलर में मजबूती से सोने और चांदी में भी कमजोरी है। बाजारों को चीन के 4Q GDP नंबर का इंतजार है। चीन के इंडस्ट्रियल आउटपुट और रिटेल बिक्री के भी आंकड़े आने वाले हैं।

आज एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है।  SGX NIFTY 30 अंक ऊपर दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.65 फीसदी कमजोरी के साथ 28,520 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.63 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ 15,506.96 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 28,699.37 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.90 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। हालांकि शंघाई कम्पोजिट 0.14 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 3,571.20 के स्तर पर दिख रहा है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें