Global Markets : वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स में गिरावट, मध्य-पूर्व में तनाव के चलते निवेशक हुए सतर्कता

Global Markets : मध्य-पूर्व में तनाव और संघर्ष-विराम की बातचीत के बीच वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स में गिरावट आई है। इस संघर्ष से जुड़ी चिंताओं के कारण एशियाई बाजारों में 2 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज देखने को मिली है। वहीं, आज की छुट्टी से पहले के पिछले दो कारोबारी सत्रों में भारतीय शेयर बाजारों में तेज़ी देखने को मिली है

अपडेटेड Mar 26, 2026 पर 3:11 PM
Story continues below Advertisement
Global Markets: S&P 500 फ्यूचर्स में लगभग 0.37 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही है। Nasdaq 100 फ्यूचर्स करीब 0.41 प्रतिशत नीचे है

Wall Street : गुरुवार को वॉल स्ट्रीट के फ़्यूचर्स में गिरावट देखने को मिल रही है। मध्य-पूर्व में जारी तनाव और युद्धविराम वार्ता को लेकर अमेरिका और ईरान से मिल रहे मिले-जुले संकेतों का निवेशकों के सेंटीमेंट पर असर पड़ा है। संघर्ष-विराम वार्ता को लेकर अमेरिका और ईरान से मिल रहे विरोधाभासी खबरों ने निवेशकों को असमंजस में डाल रखा है। पश्चिम एशिया संकट ने ग्लोबल मार्केट को अस्थिर कर दिया है। इस संकट के चलते तेल की कीमतें बढ़ गई हैं,महंगाई की चिंताएं फिर से उभर आई हैं और ग्लोब ब्याज दरों में कटौती को लेकर उम्मीदें फीकी पड़ गई हैं।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान किसी समझौते पर पहुंचने का इच्छुक है,जबकि ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराक़ची ने कहा कि अमेरिका के साथ कोई बातचीत या मोल-तोल नहीं हुआ है,हालांकि मध्यस्थों के ज़रिए संदेशों का आदान-प्रदान हुआ है।

ईरान पर अमेरिका और इज़रायल के लगातार हमलों से पैदा हुए पश्चिम एशिया के मौजूदा संघर्ष के बीच,तेहरान ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान के दक्षिणी द्वीपों पर ज़मीन से हमले किए जाते हैं तो यमन का एक सशस्त्र राजनीतिक और धार्मिक समूह,अंसारुल्लाह (हूती),बाब अल-मंडाब स्ट्रेट (Bab al-Mandab) पर कब्ज़ा करने के लिए तैयार है। बाब अल-मंडाब, होर्मुज़ स्ट्रेट के बाद एक दूसरा महत्वपूर्ण समुद्री जलमार्ग है,जो लाल सागर और अदन की खाड़ी को जोड़ता है। इसे दुनिया के प्रमुख वाणिज्यिक समुद्री मार्गों में गिना जाता है।


यह चेतावनी व्हाइट हाउस की उस धमकी के बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि अगर तेहरान संघर्ष-विराम की शर्तों को मानने से इनकार करता है, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई और तेज़ करने के लिए तैयार हैं। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिकी-इजरायली सेनाओं को ईरानी क्षेत्र के भीतर किसी भी संभावित ज़मीनी अभियान के खिलाफ चेतावनी दी है।

S&P 500 फ्यूचर्स में लगभग 0.37 प्रतिशत की गिरावट

फिलहाल S&P 500 फ्यूचर्स में लगभग 0.37 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही है। Nasdaq 100 फ्यूचर्स करीब 0.41 प्रतिशत नीचे है। जबकि,Dow Jones Industrial Average फ्यूचर्स में लगभग 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। यह ग्लोबल मार्केट में जोखिम से बचने के रुझान के जारी रहने का संकेत है।

लाल निशान में एशियाई बाजार

एशियाई बाजारों में,दक्षिण कोरिया का कोस्पी,जापान का निक्केई 225, शंघाई का SSE कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग 2 प्रतिशत तक नीचे कारोबार कर रहे थे।

कल घरेलू बाजार में दिखी तेजी

इस बीच घरेलू बाज़ार में मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के थमने की उम्मीदों के बीच इक्विटीज़ में आई तेज़ी के चलते,निवेशकों की वेल्थ दो दिनों में 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। भारत के शेयर बाज़ार में पिछले दो ट्रेडिंग सेशन में तेजी देखने को मिली है। इसके चलते सेंसेक्स में 2,577.06 अंकों या 3.54 प्रतिशत की बढ़त हुई है। बुधवार को सेंसेक्स 1,205 अंक या 1.63 प्रतिशत उछलकर 75,273.45 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 394.05 अंक या 1.72 प्रतिशत बढ़कर 23,306.45 पर सेटल हुआ। गुरुवार को श्री राम नवमी के अवसर पर दलाल स्ट्रीट पर ट्रेडिंग बंद है और निफ्टी तथा सेंसेक्स दोनों में छुट्टी है।

 

 

Brokerage Report : पश्चिम एशिया का संघर्ष लंबा खिंचने पर 19000 तक फिसल सकता है निफ्टी, कच्चे तेल में उबाल सबसे बड़ा सरदर्द

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।