Global Markets: अमेरिका में रोजगार से जुड़े नए आंकड़ों ने मंदी की चिंताओं को कम कर दिया है। इसके चलते वॉल स्ट्रीट में जोरदार उछाल देखने को मिली और S&P 500 नवंबर 2022 के बाद की अपनी सबसे बड़ी तेजी दर्ज की। S&P 500 करीब 2.3% ऊपर बंद हुआ। नैस्डैक-100 इंडेक्स 3.1% बढ़ा और स्मॉलकैप शेयरों का रसेल 2000 इंडेक्स 2.4% बढ़ा। नए आंकड़े बताते हैं कि अमेरिका में पिछले हफ्ते बेरोजगारी दावों में एक साल की सबसे अधिक गिरावट आई। लार्जकैप शेयरों में एनवीडिया (Nvidia) टॉप गेनर्स रहा। वहीं एली लिली ने मजबूत आउटलुक और वजन घटाने वाली दवाओं की बिक्री के कारण 9.5% की छलांग लगाई
