पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद तांबे की कीमतों में रिकवरी देखने को मिल रही है। पावर इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटरों में तांबे के बढ़ते इस्तेमाल के कारण टेक्नोलॉजी शेयरों में आई तेजी के साथ-साथ तांबे की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला है। हाल के महीनों में यह इंडस्ट्रियल मेटल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शेयरों के साथ-साथ कदमताल करता दिखा है। पिछले हफ्ते इसमें 2.7% की गिरावट आई और यह तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। इस बात की चिंता बढ़ गई है कि अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत का मतलब AI पर और कड़े नियम लागू होना हो सकता है। इसके चलते कॉपर पर भी दबाव बना।
