GMDC Shares: गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (GMDC) के शेयरों में आज 12 दिसंबर को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर 7 प्रतिशत तक उछलकर 529.90 रुपये के स्तर पर पहुंच गए, जो इसका इस हफ्ते का सबसे ऊंचा स्तर है। यह लगातार दूसरा दिन है, जब शेयर में तेजी देखने को मिली। यह तेजी कंपनी को ओडिशा में बैतरणी-वेस्ट कोल माइंस के लिए मिली एक मंजूरी के बाद आया है।
