जीएमआर इंफ्रा (GMR Infra) की सहायक कंपनी जीएमआर एयरपोर्ट्स (GMR Airports) और नेशनल इंवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (National Investment and Infrastructure Fund (NIIF) ने एक वित्तीय साझेदारी की घोषणा की है। इस पार्टनरशिपके तहत एनआईआईएफ तीन एयरपोर्ट प्रोजेक्ट की इक्विटी पूंजी में निवेश करेगा। इन तीन हवाई अड्डों में गोवा के मोपा (Mopa in Goa) और आंध्र प्रदेश के भोगापुरम (Bhogapuram in Andhra Pradesh) में ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे शामिल हैं। इस लेन-देन के अनुसार एनआईआईएफ गोवा में नए हवाई अड्डे को चलाने और संचालित करने के लिए निवेश करेगा।
