Get App

GMR Airports Shares: 100 रुपये पहुंच सकता है इस शेयर का भाव, जेफरीज ने दी तुरंत 'Buy' करने की सलाह

GMR Airports Shares Price: ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने GMR एयरपोर्ट्स लिमिटेड के शेयरों को "Buy (खरीदें)" की रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है और इसके 100 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह मौजूदा स्तर से कंपनी के शेयरों में करीब 15 फीसदी की तेजी आने का संकेत देता है। जेफरीज का मानना ​​है कि GMR एयरपोर्ट्स अब यूटिलिटी से धीरे-धीरे रिटेल कंज्म्पशन क्षेत्र में विकसित हो रही है

Moneycontrol Newsअपडेटेड May 27, 2024 पर 12:52 PM
GMR Airports Shares: 100 रुपये पहुंच सकता है इस शेयर का भाव, जेफरीज ने दी तुरंत 'Buy' करने की सलाह
GMR Airports Shares Price: कंपनी जल्द ही खुद को GMR इंफ्रा में मर्ज कर सकती है

GMR Airports Shares Price: ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने GMR एयरपोर्ट्स लिमिटेड के शेयरों को "Buy (खरीदें)" की रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है और इसके 100 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह मौजूदा स्तर से कंपनी के शेयरों में करीब 15 फीसदी की तेजी आने का संकेत देता है। जेफरीज का मानना ​​है कि GMR एयरपोर्ट्स अब यूटिलिटी से धीरे-धीरे रिटेल कंज्म्पशन क्षेत्र में विकसित हो रही है और हवाई यातायात बढ़ने, एयर टैरिफ में बढ़ोतरी, ट्रैवल रिटेल से जुड़े मौकों, और रियल एस्टेट मौकों के खुलने से कंपनी मजबूत ग्रोथ हासिल कर सकती है।

जेफरीज ने कहा कि भविष्य में ग्रुप के कॉरपोरेट स्ट्रक्चर को अधिक सरल बनाने, बेहतर लीवरेज रेशियो और ग्रुपी एडीपी (Groupe ADP) से सपोर्ट मिलने के चलते इसके स्टॉक की री-रेटिंग हो सकती है। इस रिपोर्ट के बाद GMR एयरपोर्ट्स के शेयर 27 मई को NSE पर शुरुआती कारोबार में करीब 1.5 फीसदी तक चढ़ गए और 88.25 रुपये के भाव पर पहुंच गए थे।

कंपनी के शेयरों में इस साल की शुरुआत से अबतक करीब 9.5 फीसदी की तेजी आई है। वहीं पिछले एक साल में इसके शेयरों ने 96 फीसदी से अधिक का शानदार रिटर्न दिया है।

बता दें कि GMR एयरपोर्ट्स देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर है और यह देश के दो सबसे बिजी एयरपोर्ट- दिल्ली और हैदराबाद का संचालन करती है। भारत के हवाई यात्री यातायात में इसकी कुल हिस्सेदारी 27.8% है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें