Go Fashion Share Price: महंगे वैल्यूएशन के साथ साल 2021 में लिस्ट हुआ GO FASHION का शेयर याद है आपको। शेयर अपने ऑल टाइम हाई से 68% टूट चुका है। शेयर ना केवल अपने ऑल टाइम हाई से लुढ़का है बल्कि ये अपने IPO भाव के मुकाबले करीब 30 परसेंट नीचे गिरा है। ऐसे में आइए डालते है एक नजर कि गो फैशन में इतनी गिरावट क्यों है और इसमें रिटेल निवेशक किस कदर फंसे हैं?
कंपनी विमेंस बॉटम वियर में देश के बड़े ब्रान्ड में शामिल है। नवंबर 2021 में कंपनी आईपीओ लेकर आई थी। शेयर अपने 1453 रुपये के लाइफ टाइम हाई से 68 फीसदी फिसलकर 474 रुपये पर आ गया है। कंपनी की SSSG ट्रेंड ग्रोथ में पिछले कई तिमाहियों से निराशा देखने को मिली। यहीं वजह है कि कंपनी ने FY26 में नए स्टोर जोड़ने का गाइडेंस घटाया है।
स्टोर एडिशन की गाइडेंस कंपनी ने 120 की दी थी जिसे घटाकर अब 80-90 स्टोर जोड़ने का गाइडेंस दिया। कंपनी का कहना है कि कमजोर SSSG ट्रेंड के चलते नए स्टोर का गाइडेंस घटा है। हाई वर्किंग कैपिटल और इंवेंटरी डे 336 है।
बताते चलें कि वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में कंपनी की SSSG ट्रेंड ग्रोथ 3.6% घटी थी जबकि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में इसमें 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
कंपनी के EBITDA ग्रोथ में भी गिरावट देखने को मिली।FY26 के Q2 में मार्जिन में5 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली जबकि पहली तिमाही में एबिटडा ग्रोथ 4 फीसदी डीग्रोथ देखने को मिली। FY25 की Q3 में 3 की ग्रोथ दिखी।
कंपनी में प्रोमोटर का 52.79% हिस्सा गिरवी है। शेयर में गिरावट के चलते गिरवी शेयरों की संख्या बढ़ी है। FY24 में कंपनी का कर्ज 469 करोड़ रुपये से बढ़कर 535 करोड़ रुपये पर रहा।
एनएसई पर Go Fashion का शेयर आज 9.25 रुपये यानी 1.95 फीसदी की गिरावट के साथ 464.75 रुपये पर बंद हुआ। स्टॉक का 5 हफ्ता हाई 1,064.95 रुपये पर है जबकि 52 वीक लो 451.00 रुपये पर है। शेयर आज 471.00 के स्तर पर खुला था।
1 हफ्ते में स्टॉक में महज 0.46 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। जबकि 1 महीने में यह 13.84 फीसदी टूटा है। वहीं 3 महीने में इसमें 36.39 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। जनवरी 2025 से अब तक स्टॉक ने 50.92 फीसदी की गिरावट दिखाई है। वहीं 1 साल में यह 56.42 फीसदी लुढ़का है।