Get App

Go Fashion Share Price: अपने ऑल टाइम हाई से 68% फिसला शेयर, जानिए गिरावट की क्या है वजह

Go Fashion Share Price: महंगे वैल्यूएशन के साथ साल 2021 में लिस्ट हुआ GO FASHION का शेयर याद है आपको। शेयर अपने ऑल टाइम हाई से 68% टूट चुका है। शेयर ना केवल अपने ऑल टाइम हाई से लुढ़का है बल्कि ये अपने IPO भाव के मुकाबले करीब 30 परसेंट नीचे गिरा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2025 पर 4:02 PM
Go Fashion Share Price: अपने ऑल टाइम हाई से 68% फिसला शेयर, जानिए गिरावट की क्या है वजह
कंपनी में प्रोमोटर का 52.79% हिस्सा गिरवी है। शेयर में गिरावट के चलते गिरवी शेयरों की संख्या बढ़ी है।

Go Fashion Share Price:  महंगे वैल्यूएशन के साथ साल 2021 में लिस्ट हुआ GO FASHION का शेयर याद है आपको। शेयर अपने ऑल टाइम हाई से 68% टूट चुका है। शेयर ना केवल अपने ऑल टाइम हाई से लुढ़का है बल्कि ये अपने IPO भाव के मुकाबले करीब 30 परसेंट नीचे गिरा है। ऐसे में आइए डालते है एक नजर कि गो फैशन में इतनी गिरावट क्यों है और इसमें रिटेल निवेशक किस कदर फंसे हैं?

क्या है गिरावट की वजह

कंपनी विमेंस बॉटम वियर में देश के बड़े ब्रान्ड में शामिल है। नवंबर 2021 में कंपनी आईपीओ लेकर आई थी। शेयर अपने 1453 रुपये के लाइफ टाइम हाई से 68 फीसदी फिसलकर 474 रुपये पर आ गया है। कंपनी की SSSG ट्रेंड ग्रोथ में पिछले कई तिमाहियों से निराशा देखने को मिली। यहीं वजह है कि कंपनी ने FY26 में नए स्टोर जोड़ने का गाइडेंस घटाया है।

स्टोर एडिशन की गाइडेंस कंपनी ने 120 की दी थी जिसे घटाकर अब 80-90 स्टोर जोड़ने का गाइडेंस दिया। कंपनी का कहना है कि कमजोर SSSG ट्रेंड के चलते नए स्टोर का गाइडेंस घटा है। हाई वर्किंग कैपिटल और इंवेंटरी डे 336 है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें