Dividend Stock: 6 महीनों में 75% रिटर्न, अब हर शेयर पर ₹30 का फाइनल डिविडेंड; रिकॉर्ड डेट 22 सितंबर

Dividend Stock: कंपनी की 29 सितंबर को होने वाली सालाना आम बैठक में फाइनल डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलने के बाद पेमेंट पात्र शेयरहोल्डर्स को 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा। शेयर 2 सप्ताह में 14 प्रतिशत चढ़ा है

अपडेटेड Sep 12, 2026 पर 1:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
GOCL Corporation के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 443.20 रुपये है।

GOCL कॉरपोरेशन अपने शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 30 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 22 सितंबर 2026 है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

कंपनी की 29 सितंबर को होने वाली सालाना आम बैठक में फाइनल डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलने के बाद पेमेंट पात्र शेयरहोल्डर्स को 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 10 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है।

GOCL कॉरपोरेशन लिमिटेड का पुराना नाम गल्फ ऑयल कॉरपोरेशन था। कंपनी एनर्जेटिक्स, माइनिंग एक्सेसरीज और स्पेशिएलिटी केमिकल्स बनाती है। साथ ही रियल्टी डेवलपमेंट के बिजनेस में भी है। इसका दावा है कि यह एनर्जेटिक्स और कमर्शियल एक्सप्लोसिव्स (विस्फोटकों) के क्षेत्र में इंडस्ट्री लीडर है।


GOCL Corporation का शेयर 6 महीनों में 75 प्रतिशत मजबूत

GOCL Corporation के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 443.20 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2200 करोड़ रुपये के करीब है। जून 2026 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 67.82 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर 2 सप्ताह में 14 प्रतिशत चढ़ा है। 6 महीनों में कीमत 75 प्रतिशत उछली है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 460 रुपये और एडजस्टेड लो 223.60 रुपये है।

Dividend Stock: रियल एस्टेट कंपनी हर शेयर पर दे रही है ₹50 का डिविडेंड, 18 सितंबर ​रिकॉर्ड डेट; शेयर एक महीने में 73% चढ़ा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।