Dividend Stock: रियल एस्टेट कंपनी हर शेयर पर दे रही है ₹50 का डिविडेंड, 18 सितंबर ​रिकॉर्ड डेट; शेयर एक महीने में 73% चढ़ा

Dividend Stock: कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 100 रुपये है। कंपनी की सालाना आम बैठक 25 सितंबर को होने वाली है। इसमें डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 56.16 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

अपडेटेड Sep 10, 2026 पर 3:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Victoria Mills के शेयर में 10 सितंबर को गिरावट है।

रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी विक्टोरिया मिल्स लिमिटेड अपने शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 50 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। रिकॉर्ड डेट 18 सितंबर 2026 है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। जिन लोगों के पास अभी शेयर नहीं हैं और फाइनल डिविडेंड पाना चाहते हैं, उन्हें 17 सितंबर को मार्केट क्लोज होने तक शेयर खरीद करनी होगी।

कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 100 रुपये है। विक्टोरिया मिल्स ने वित्त वर्ष 2025 के लिए भी इतने ही रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था। कंपनी की सालाना आम बैठक 25 सितंबर को होने वाली है। इसमें डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। उसके बाद पेमेंट किया जाएगा।

Victoria Mills का शेयर एक महीने में 73 प्रतिशत मजबूत


कंपनी के शेयर में 10 सितंबर को गिरावट है। बीएसई पर शेयर 8590 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 85 करोड़ रुपये के करीब है। शेयर का 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 9,448.95 रुपये और एडजस्टेड लो 4,501 रुपये है। शेयर एक महीने में 73 प्रतिशत चढ़ा है। 3 साल में कीमत 140 प्रतिशत मजबूत हुई है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 56.16 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

कंपनी की वित्तीय सेहत

अप्रैल-जून 2026 तिमाही में विक्टोरिया मिल्स का रेवेन्यू 19.50 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 2.89 करोड़ रुपये रहा। इस बीच प्रति शेयर अर्निंग 293.67 करोड़ रुपये रही। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान रेवेन्यू 52.75 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 6.66 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 675.98 करोड़ रुपये दर्ज की गई।

Sensex-Nifty में छाई सुस्ती, 5 वजहों से किसी एक तरफ नहीं बढ़ पा रहा मार्केट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।