Get App

Dividend Stock: 6 महीनों में 75% रिटर्न, अब हर शेयर पर ₹30 का फाइनल डिविडेंड; रिकॉर्ड डेट 22 सितंबर

Dividend Stock: कंपनी की 29 सितंबर को होने वाली सालाना आम बैठक में फाइनल डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलने के बाद पेमेंट पात्र शेयरहोल्डर्स को 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा। शेयर 2 सप्ताह में 14 प्रतिशत चढ़ा है

Ritika Singhअपडेटेड Sep 12, 2026 पर 1:01 PM
Dividend Stock: 6 महीनों में 75% रिटर्न, अब हर शेयर पर ₹30 का फाइनल डिविडेंड; रिकॉर्ड डेट 22 सितंबर
GOCL Corporation के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 443.20 रुपये है।

GOCL कॉरपोरेशन अपने शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 30 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 22 सितंबर 2026 है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

कंपनी की 29 सितंबर को होने वाली सालाना आम बैठक में फाइनल डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलने के बाद पेमेंट पात्र शेयरहोल्डर्स को 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 10 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है।

GOCL कॉरपोरेशन लिमिटेड का पुराना नाम गल्फ ऑयल कॉरपोरेशन था। कंपनी एनर्जेटिक्स, माइनिंग एक्सेसरीज और स्पेशिएलिटी केमिकल्स बनाती है। साथ ही रियल्टी डेवलपमेंट के बिजनेस में भी है। इसका दावा है कि यह एनर्जेटिक्स और कमर्शियल एक्सप्लोसिव्स (विस्फोटकों) के क्षेत्र में इंडस्ट्री लीडर है।

GOCL Corporation का शेयर 6 महीनों में 75 प्रतिशत मजबूत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें